सूदखोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर डंडे से हमले का प्रयास, आत्मरक्षा के लिए चौकी प्रभारी ने तानी पिस्टल

देवास। जिले में हाटपीपल्या क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धानीघाटी क्षेत्र स्थित नेवरी-बागली मार्ग पर सूदखोरी के मामले के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची। नेवरी पुलिस पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास से सूदखोरी के आरोपी की पत्नी व कुछ महिलाएं भी एकत्रित हो गईं।

माहौल बिगड़ता देख चौकी प्रभारी ने पिस्टल तान दी। हालांकि बाद में आरोपी वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया। यह घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसका एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो 17 नवंबर का बताया जा रहा है जो धानीघाटी स्थित एक होटल का है। यहां बाइक से आए चौकी प्रभारी एसएस मीणा व अन्य जवान के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया जाता है तो युवक, पुलिस व एक महिला के बीच धक्का-मुक्की होती है। इसी बीच युवक डंडा उठा लेता है। मारने का प्रयास करता है तो चौकी प्रभारी मीणा पिस्टल तान देते हैं। काफी देर तक गहमा-गहमी रहती है और फिर बाद में आरोपी वहां से निकल जाने में कामयाब हो जाता है।

इधर मामले में एसएस मीणा चौकी प्रभारी नेवरी ने बताया कि कर्जा एक्ट के आरोपी दिनेश हाड़ा को तलाश करने गए थे। जैसे ही बुलाया तो वो डंडा लेकर आ गया था। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी विरोध कर रही थी। आरोपी पर सूदखोरी, जान से मारने की धमकी सहित बड़वानी क्षेत्र के कई अपराध दर्ज हैं। बल की कमी के कारण बदमाश फरार हो गया था। आत्मरक्षा में पिस्टल निकालना पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुपमा: बापूजी के कराण पूरा होगा अनुज-अनुपमा का प्यार

Sun Nov 21 , 2021
मुंबई। टीवी के मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में आए दिन जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। शो पर अनपमा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की ओर बढ़ रही है और इसके बीच आए दिन नई बातें सामने आ रही हैं। बीते दिनों अनुपमा के सामने अनुज कपाड़िया […]

Breaking News