खेत पर काम कर रहे चाचा-भतीजे पर चलाई गोली, एक युवक घायल

Badnagar goli ghayal 21112021

तीन नामजद आरोपी सहित चार पर केस दर्ज

बडऩगर, अग्निपथ। शनिवार – रविवार दरमियानी रात में खेत पर काम कर रहे एक युवक पर देशी कट्टे से फायर घायल कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कल्लू खां पिता मजीद खां व उसका भतीजा सदाकत पिता अजगर खां झलारिया रोड बडऩगर स्थित अपने खेत पर फसल को पानी दे रहे थे । इसी दौरान रात्रि 12:30 बजे के लगभग शादाब पिता साबीर खां निवासी एलआईसी आफिस के पास कोर्ट चौराहा बडऩगर, अपने भाई अमजद, इकबाल तथा एक अन्य के साथ वहां पहुंचा व रात्रि 12:30 के लगभग जान से मारने की नियत से सदाकत पर देशी कट्टे से फायर कर दिया।

जिससे सदाकत के बायें हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। एसआई केएस पाल के अनुसार फरियादी कल्लू खां की रिपोर्ट पर धारा 307/34 भादवि 25 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। सदाकत को घायल अवस्था में उज्जैन रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 : प्रदेश में आगर को तीसरा स्थान

Sun Nov 21 , 2021
आगर मालवा, अग्निपथ। स्वच्छ सर्वेक्षण २०२१ का परिणाम शनिवार शाम प्राप्त हो गया। सफाई के मामले में शहर को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं देश में 98वीं पायदान पर कब्जा जमाया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आगर शहर की आबादी 37 हजार 917 हैं। शहर […]

Breaking News