मार्निंग वाक कर रहे वृद्ध को युवती ने टक्कर मारी, मौत

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड पर मार्निंग वाक कर रहे वृद्ध को एक्टिवा सवार युवती ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध की रविवार को मौत हो गई। वहीं एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक महावीर बाग निवासी मोहनलाल पिता गेंदालाल (84) शनिवार सुबह 7 बजे इंदौर रोड पर मार्निंग वाक कर रहे थे। इसी दौरान परमेश्वरी गार्डन के समीप एक्टिवा एमपी 13 ईजेड 2934 की चालक युवती ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल मोहनलाल को अवंति अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां ईलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मामले में मोहनलाल के पोते जितेंद्र ने एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं कालापत्थर निवासी शोभा पिता श्यामलाल (24) ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल से रैफर करने पर चैरिटेबल हॉस्पिटल ले गए थे। यहां उसकी भी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला चिकित्सालय में 32 स्लाईस की अत्याधुनिक सीटी स्केन मशीन का शुभारम्भ

Sun Nov 21 , 2021
दो घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट, बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारियों का सीटी स्केन नि:शुल्क उज्जैन, अग्निपथ। जिला चिकित्सालय में बहुप्रतीक्षित सीटी स्केन सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह 32 स्लाईस की अत्याधुनिक सीटी स्केन मशीन से स्केन के परिणाम और स्पष्ट आयेंगे। सीटी स्केन की सुविधा उज्जैन के […]

Breaking News