उज्जैन की जफीरा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। शहर की होनहार बेटी जफ़ीरा कबीर खान को चाईल्ड राईट्स आब्जर्वेटरी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित पेंटिंग स्पर्धा में भाग लेने एवं उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में सम्मानित किया।

संस्था कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी उज्जैन रजिस्टर्ड के अध्यक्ष समीर खान के अनुसार संस्था कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी उज्जैन रजिस्टर्ड द्वारा उज्जैन आगमन पर गुदरी चौराहा उज्जैन स्थित कार्यालय पर जफीरा का पुष्पमाला व शाल पहनाकर, शील्ड एवं उपहार देकर सम्मान किया गया और बेहतर भविष्य हेतु बधाई दी गई।

इस मौके पर समीर उल हक, इकबाल उस्मानी, समीर खान, डॉ.शकील अंसारी, अनीस खान, नजमा खान, नबीला फातिमा, जफीरा कबीर, अनम खान आदि मौजूद रहे। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष समीर खान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिबंधित गांजे जैसे पदार्थों को बेच रही है ई कॉमर्स कंपनियां : अग्रवाल

Wed Nov 24 , 2021
ई कॉमर्स कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कैट ने दिया धरना उज्जैन, अग्निपथ। ई कॉमर्स जैसी कंपनियां प्रतिबंधित गांजे जैसे नशीले पदार्थ और अश्लील साहित्य बेचकर भारतीय परिवारों को तोडऩे का काम कर रही है। इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उक्त मांग भाजपा नेता और नई पेठ व्यापारी […]

Breaking News