बॉलिवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे कोकीन के साथ हुए अरेस्ट, कोर्ट में किया जाएगा पेश

नई दिल्ली। बॉलिवुड सिलेब्रटीज के हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अरेस्ट किया है। गुरुवार को एनसीबी ने सूरज को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। गोदांबे को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है। बीते कुछ सालों में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। एनसीबी के अधिकारियों ने सूरज गोदांबे को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। सूरज गोदांबे को एनसीबी ने 16 शीशियों के साथ अरेस्ट किया है। प्रत्येक शीशी में करीब 11 ग्राम कोकीन पाया गया है। यह कोकीन उनके घर से ही बरामद किया गया है।  

अधिकारियों ने कहा कि जो मात्रा पाई गई है, वह न तो व्यक्तिगत उपभोग की कैटिगरी में आती है और न ही कमर्शियल क्वान्टिटी है। यह एक इंटरमीडियरी यानी एक-दूसरे से शेयर करने जैसी मात्रा है। एनसीबी के जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में चले ऑपरेशन में सूरज गोदांबे को पकड़ा गया है। गोदांबे को एक ड्रग तस्कर के साथ अरेस्ट किया गया है।

दोनों पर नारकोटिक्स ड्रग्स ऐंड फिजिकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज ऐक्ट के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों को अब अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि यहां यह बता दें कि दोनों की गिरफ्तारी का सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से कोई ताल्लुक नहीं है। सूरज गोदांबे का बॉलिवुड की बड़ी हस्तियों वरुण धवन, अरबाज खान और राजकुमार राव जैसे अभिनेताओं से ताल्लुक रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

99 साल बाद नया संसद भवन बनेगा : मोदी ने किया भूमिपूजन

Thu Dec 10 , 2020
प्रधानमंत्री बोले- पुरानी बिल्डिंग के इतिहास के साथ यथार्थ को भी स्वीकारना होगा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (10 दिसंबर) को संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया। नए भवन में लोकसभा सांसदों के लिए लगभग 888 और राज्यसभा सांसदों के लिए 326 से ज्यादा सीटें होंगी। […]

Breaking News