उज्जैन में बडऩगर की चार प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान

रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग उज्जैन द्वारा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। जिसमें बडऩगर तहसील की चार बालिकाओं का सम्मानित किया गया।

उज्जैन नगर निगम महापौर मीना जोनवाल, जिला महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी के आतिथ्य में महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा जिले की प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया गया। जिसमें बडऩगर तहसील की चार बालिका (कबड्डी) खुशी दुबे बडग़ांवा, तनिष्का सीरवी (बॉक्सिंग), चंचल मोहरी (बॉक्सिंग) बालोदा कोरन, दिव्या चौहान (कुश्ती)और इनके कोच शांतिलाल सांखला का शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बालिकाओं के सम्मान पर ओपी हारोड जिला खेल अधिकारी, नंदकिशोर धाकड़ ब्लॉक समन्वयक, जेपी यादव ब्लॉक खेल अधिकारी, मोहनलाल बंबोरिया मलखंब कोच, वीरेंद्र निश्चित कुश्ती कोच, शांतिलाल सांखला, जितेंद्र यादव, प्रकाश प्रजापत इन सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
००००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम बजट में रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राशि का प्रावधान करने की मांग

Mon Jan 24 , 2022
रेल उपभोक्ता संघ ने सरकार को भेजा मांग पत्र बडऩगर, अग्निपथ। देश के अगले वित्त वर्ष के लिए पेश होने वाले बजट में क्षेत्र की विभिन्न रेल परियोजनाओं और रेलसेवा के विस्तार के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान करने की मांग रेल उपभोक्ता संघ बडऩगर ने की है। रेलमंत्री को […]
रेलवे लाइन रेल सफर

Breaking News