प्रदेश में मावठे ने बढ़ाई ठंड: भोपाल में 6.7 और इंदौर में 10.1 मिमी बारिश; सबसे ज्यादा खंडवा में 12 मिमी दर्ज

भोपाल/उज्जैन। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के लगभग सभी संभागों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। राजधानी भोपाल में 6.7 मिमी और इंदौर में 10.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश की सबसे ज्यादा बारिश खंडवा में 12 मिमी रिकॉर्ड की गई। रात के तापमान में भी भारी गिरावट रही। हालांकि अधिकांश शहरों में अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक ज्यादा रहा।

बारिश के कारण दिन का तापमान गिरकर न्यूनतम तापमान से 3 से 4 डिग्री तक करीब आ गया। ऐसे में लोगों को रात की अपेक्षा दिन में ज्यादा ठंड का एहसास हुआ। रविवार सुबह तक भोपाल समेत प्रदेश में इसी तरह मौसम रहेगा। हालांकि उसके बाद अगले तीन दिन हल्की बूंदाबांदी होने से कोहरा और ठंड बढ़ जाएगी।

उज्जैन मैं एक ही दिन में गिरा साडे 13 डिग्री तापमान

शासकीय जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 9.0 मिमी बारिश (मावठा) हुई है। यह इस सीजन का पांचवां मावठा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री था।

रात का पारा अब भी सामान्य से बहुत ज्यादा

बारिश के कारण दिन का पारा तो लुढ़क गया, लेकिन रात का पारा अब भी सामान्य से काफी ज्यादा रह रहा है। यह 10 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में सामान्य से 10 डिग्री अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा एक दो संभागों को छोड़ दें तो सभी जगह यह 5 या उससे अधिक ही रहा। पचमढ़ी में सीजन की सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। यहां पारा 6 डिग्री पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा कांग्रेस चुनाव: उज्जैन में सुबह 8 बजे से ऑनलाइन वोटिंग जारी, 22 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Sat Dec 12 , 2020
प्रदेश महासचिव के लिए उज्जैन के 3 प्रत्याशी मैदान में उज्जैन। युवक कांग्रेस के प्रदेश व जिलाध्यक्ष समेत 5 पदों के लिए उज्जैन में शनिवार सुबह 8 बजे से ऑनलाइन वोटिंग जारी है। उज्जैन में युवक कांग्रेस के कुल 22,970 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम […]

Breaking News