अभिभाषक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण करते अभिभाषक संघ पदाधिकारी।

शाजापुर। अभिभाषक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त पदाधिाकरियों को अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में बुधवार दोपहर 3 बजे शपथ विधि दिलाई गई।

वरिष्ठ अभिभाषक नारायणप्रसाद पांडे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर कमलकिशोर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर मदनसिंह चौहान, सचिव पद पर मनीष शर्मा, सह सचिव पद पर निलेश पाण्डे, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांतचौहान, लाईबेरियन सचिव पद पर अखिलेश रजक को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष निर्वाचन अधिकारी सुनील विश्वकर्मा ने बजट पेश किया। साथ ही वर्ष 2024 तक अभिभाषक संघ के कार्यों की रूप रेखा तैयार करने पर चर्चा की गई। उक्त जानकारी अभिभाषक कमल पाटीदार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डंपर की चपेट में आने 12 गायों की मौत, 4 गोवंश घायल

Wed Feb 9 , 2022
गुस्साए ग्रामीणों ने की डंपर में तोडफ़ोड़ शाजापुर, अग्निपथ। डंपर की चपेट में आने से एक दर्जन गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार गोवंश घायल हो गईं। इस घटना में बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इधर लालघाटी पुलिस के समय […]
आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने पहुंचे थाना प्रभारी।

Breaking News