सजा रह गया मंच – मुरझा गई माला, दिग्गी के काफिले ने रास्ता बदला

digvijay ka intzar

करते रहे इंतजार, नहीं आए सरकार

रुनिजा (बडऩगर),अग्निपथ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिहं के बडऩगर प्रवास की खबर के बाद रूनिजा में भी यह खबर फैली की राजा साहब इस रास्ते से ही गुजरेंगे तो क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह व उमंग से उनके स्वागत की तैयारीया की जिसमें रुनीजा में स्वागत मंच बनाकर खरसोद कलां-भाटपचलाना ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह राठौर व विधायक मुरली मोरवाल ने नेतृत्व में स्वागत किया जाना था। विधायक मोरवाल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रुनीजा पहुंचे थे।

रतलाम से जब राजा का काफिला निकला तो विधायक मोरवाल सातरुण्डा दिग्विजयसिंह की अगवानी हेतु पहुंचे भी। किन्तु दिग्गी राजा का काफिला बदनावर निकल गया जहां से काफिला बडऩगर पहुंच गया। यह खबर जैसे ही रूनिजा में लगी कार्यकर्ताओं व नेताओं में निराशा छा गई। स्वागत के लिए मंच सजा ही रह गया व माला मुरझा गई। राजा साहब के काफिले का इस तरह रास्ता बदलना कार्यकर्ताओं का दिल तोड़ गया।

Next Post

व्हाट्सएप पर हार्ट इमोजी भेजी तो हो सकती है जेल

Mon Feb 21 , 2022
नई दिल्ली। यदि आप Whatsapp पर हार्ट इमोजी भेजते हैं तो सतर्क हो जाएं। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। Whatsapp मैसेजिंग ऐप का उपयोग भारत सहित दुनिया भर के अरबो यूजर्स कर रहे हैं। कई बार अपने करीबी लोगों के प्रति प्रेम दिखाने के लिए व्हाट्सएप पर हम […]