सफाई कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ गटका

समयपाल पर प्रताडना का आरोप

बडऩगर, अग्निपथ। नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने रविवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसके बाद सफाई कर्मचारी को नगर के निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। जहरीला पदार्थ गटकने का कारण नपा में समयपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रताडि़त करना बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद परिजन, साथी कर्मचारी व समाजजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे जहां उनहोने थाना प्रभारी मनीष मिश्र से समयपाल व मुनपा अधिकारी पर मामला दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान परिजनो ने रोते हुऐ दोनो के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया व कठोर कार्यवाही की मांग भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश गोसर उम्र 58 वर्ष नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। जिसकी ड्युटी को लेकर समयपाल सुरेश कुशवाहा से कुछ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दिनेश ने प्रताडना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

दिनेश ने एक कागज पर समयपाल व मुनपा अधिकारी पर यह आरोप भी लगाया है जो उसने उसकी गाड़ी में रख छोड़ा था।

करीब ढ़ाई महीने से काम पर नही आ रहा था । जिससे उसको वेतन नही मिला था। हो सकता है इसलिए उसने दबाव बनाने के लिऐ ये कृत्य किया हो। मेरे द्वारा किसी भी कर्मचारी को प्रताडि़त नही किया गया है। -सुरेश कुशवाहा, समयपाल नपा बडऩगर

मैं अभी बाहर हू। बडऩगर आकर ही कुछ बता पाऊंगा। – संदेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बडऩगर

मामला सामने आया है। जांच के बाद मामले जो भी दोषी होगा प्रकरण दर्ज किया जावेग। -मनीष मिश्र, थाना प्रभारी बडऩगर

Next Post

बाइक धोने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

Sun Mar 6 , 2022
18 घायल, तीन इंदौर रैफर देवास, अग्निपथ। नागदा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद जमकर लाठी डंडों से मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से 18 महिला-पुरुष घायल हो गए। विवाद के बाद जिला अस्पताल में पुलिस बल को तैनात किया गया […]