मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है-प्रमोद कुमार शुक्ला

उज्जैन, अग्निपथ। लोकतंत्र को जनता का शासन कहा गया है। लोकतांत्रिक देश में जनता द्वारा चुने गये नेता ही सरकार बनाते है, इसीलिए देश के हर एक नागरिक का मतदान करना बहुत जरूरी है। मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उक्त विचार मध्यप्रदेश के अतिरिक्त चुनाव आयुक्त प्रमोद कुमार शुक्ला ने भारतीय महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री प्रमोद कुमार शुक्ला ने ‘माय वोट इज माय फ्यूचर पावर ऑफ वन वोट’विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं को प्रेरित किया।

महाविद्यालय की 75 छात्राओं ने जागरूकता समारोह के दौरान ही ऑनलाईन प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक साबिर अहमद सिद्दिकी शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ महेश शर्मा एवं माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ आर के तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथि स्वागत संस्था की निर्देशिका श्रीमती अमृता कुलश्रेष्ठ ने किया। संचालन महाविद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ गिरीश पंड्या ने किया तथा आभार प्राचार्य डॉ नीलम महाडिक ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजी स्कूल लाद रहे अभिभावकों पर सहायक पुस्तकों का बोझ

Tue Mar 29 , 2022
बच्चों के माता-पिता कलेक्टर से बोले अपनी शक्तियों का प्रयोग करें उज्जैन, अग्निपथ। अभिभावक जनकल्याण संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में अभिभावकों ने कलेक्टर आशीषसिंह को ज्ञापन सौंपा तथा मांग की कि निजी स्कूलों द्वारा मेन कोर्स की पुस्तकों के मंगवाई जाने वाली अतिरिक्त सहायक […]