जिला युवा कांग्रेस ने लगाया रक्त जांच शिविर

उज्जैन, अग्निपथ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी द्वारा रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कई युवाओ ने रक्त परीक्षण कर रक्त दान का संकल्प लिया।

शिविर में भरत शंकर जोशी ने बताया कि आज बापू द्वारा बताए गए सेवा एवं समर्पण के मार्ग पर चलते हुए युवा कांग्रेस द्वारा बापू की जयंती पर सेवा सप्ताह का आयोजन गया है । जानकारी देते हुए जमिल अहमद कुरैशी ने बताया की वार्ड के युवाओं ने शिविर में पूरे उत्साह के साथ ब्लड टेस्ट करवाया व सभी युवा साथियों ने संकल्प लिया की समय समय पर रक्तदान करते रहेंगे।

साथ ही युवा कांग्रेस द्वारा जारी ब्लड हेल्पलाइन नंबर 7611157355 भी आम लोगों तक पहुंचाया । इस अवसर पर अमजद हुसैन, तबरेज खान, मुख्तियार हुसैन, नवीन बल्दीय, खालिक कुरैशी, जुनेद कुरैशी, योगेश साद, साजिद कुरैशी,मो. कुरैशी, शोयब कुरैशी, इमरान कुरैशी, इरशाद कुरैशी, राजा ठाकुर , इक़बाल कुरैशी,यूनुस कुरैशी, क़ादिर कुरैशी, समीर कुरैशी, अली हुसैन, असलम कुरैशी, नदीम कुरैशी, राजा कुरैशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंक्चर सुधारते समय ट्रक का टायर फटा, युवक की जान गई, ट्रक की टक्कर से बाइक सवारी की मौत

Sun Oct 3 , 2021
बदनावर, अग्निपथ। क्षेत्र में शनिवार की शाम दो हादसों में दो युवकों की जान चली गई। एक मामले में ट्राले ने बाइक को टक्कर मारी तो दूसरे में ट्रक का टायर फटने से हुए हादसे में पंक्चर सुदार रहे युवक की मौते हो गई। पुलिस के मुताबिक पहला हादसा बड़ी […]

Breaking News