गुप्ता रायसेन, गुणावदिया को भेजा अनूपपुर

नगर निगम

नगर निगम के दो अधिकारियों के ट्रांसफर

उज्जैन, अग्निपथ। नगरीय प्रशासन विभाग ने उज्जैन नगर निगम में पदस्थ दो अधिकारियों के तबादले कर दिए है। नगरनिगम में पदस्थ उपायुक्त संजेश गुप्ता को रायसेन भेजा गया है जबकि सहायक आयुक्त तेजकरण गुनावदिया को अनूपपुर में पदस्थ किया गया है। दोनों ही अधिकारी नीमच जिले से उज्जैन आए थे।

मंगलवार शाम नगरीय प्रशासन विभाग से नगर पालिका अधिकारी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। इस सूची में उज्जैन नगर निगम में पदस्थ उपायुक्त संजेश गुप्ता और सहायक आयुक्त तेजकरण गुणावदिया के नाम शामिल है। संजेश गुप्ता उज्जैन से पहले नीमच मुख्य नगर पालिका अधिकारी थे। वे बतौर उपायुक्त यहां 3 साल पदस्थ रहे। संजेश गुप्ता के पास उज्जैन में कार्यकाल के दौरान ज्यादातर वक्त स्वास्थ्य विभाग का प्रभार रहा।

इसी अवधि में उज्जैन ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बेस्ट इनिशिएटिव आईडिया का अवार्ड जीता, इसके अलावा पिछले साल देश के टॉप 10 शहरों में सूची में खुद को शामिल किया।

तेजकरण गुणावदिया को उज्जैन में 2 साल पदस्थ रहे। उनके रिटायरमेंट में भी दो साल ही शेष है। तेजकरण गुणावदिया भी उज्जैन से पहले नीमच जिले की जावद नगर पालिका में पदस्थ रहे थे। दोनों अधिकारियों को दो दिन में नई जगह पर ज्वाईन करना है। मंगलवार को जारी हुई सूची में उज्जैन में पूर्व में पदस्थ रहे भविष्य खोब्रागड़े को भी देवास से भोपाल पदस्थ किया गया है।

Next Post

कलाली हटाने के विरोध में चल रहे धरने को कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

Tue Mar 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। केडी गेट स्थित शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर रहवासियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मंगलवार को भी कलाली के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी तथा भरतशंकर जोशी भी शामिल हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने संबोधित करते […]