ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे का इंजक्शन सहित अन्य सामग्री भी जब्त

झाबुआ, अग्निपथ। झाबुआ कोतवाली पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। इसकी बाजार कीमत 50 हजार रुपए बताई है। इसके साथ नशे का इंजेक्शन, माचिस की डिबिया, सिरिंज, सिल्वर पन्नी जब्त की गई है।

झाबुआ जिले में लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। युवा ब्राउन शुगर, गांजा, स्मैक और दूसरे मेडिकल साधनों के सहारे नशा कर रहे हैं। नशे के चलते 15 से 25 साल के बीच में करीब 8 युवाओं की जान जा चुकी है, इनमें से दो मर्डर शामिल हैं। पुलिस नशे के काले कारोबार की जड़ तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने दो आरोपी राहुल और सुरेश को पकड़ा है।

राहुल एंजल इसके पहले भी मादक पदार्थ सप्लाई करते हुए पकड़ा गया था। राहुल झाबुआ कोतवाली थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। झाबुआ पुलिस ने अपील की है कि अपने आसपास कहीं भी मादक पदार्थ बेचने वाले व्यक्ति की सूचना थाने पर दे, पुलिस बिना नाम उजागर किए ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवागत एसपी का एक्शन: चार कंजर डेरों पर पुलिस की दबिश

Wed Jun 1 , 2022
51 दो पहिया वाहन जब्त, 14 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर/पोलायकलां, अग्निपथ। सडक़ों से वाहनों को चोरी कर फरार होने वाले बदमाशों के खिलाफ नवागत पुलिस अधीक्षक एक्शन में नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि नये पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने पदभार संभालने के बाद चोरों के खिलाफ धरपकड़ का […]