हुसैन कांचवाला को 12वीं में सुयश

उज्जैन, अग्निपथ। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में शहर के सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र हुसैन कांचवाला ने विज्ञान संकाय में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त की है।

हुसैन के मामा अकबर अली बुरीवाला बताते हैं कि गणित, रसायन व भौतिक विषय के साथ 12वीं की परीक्षा काफी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने वाले हुसैन इंजीनियर बनना चाहते हैंं। वे अपनी इस सफलता का श्रेय व्यवसायी पिता इस्माइल कांचवाला और गृहिणी माता रशीदा कांचवाला सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को देते हैं।

हुसैन कांचवाला की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों सहित ईष्ट मित्रों ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा बदमाश, मीडियाकर्मियों ने पकड़ा

Sat Jul 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार आरोपी को पकडऩे के बाद पुलिस शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल लेकर आई थी। उसी दौरान बदमाश गाड़ी से कूदकर भाग निकला। जिसे पकडऩे में मीडियाकर्मी घायल हो गया। लेकिन बदमाश को पकड़ लिया गया। महाकाल थाना पुलिस […]

Breaking News