ब्लेकमेलर के खिलाफ अब तक 5 प्रकरण, कल तक रिमांड पर

उज्जैन, अग्निपथ। खुद को पत्रकार बताकर बीज उत्पादन फर्मो के मालिकों से रुपए वसूलने वाले कोचिंग क्लास संचालक के खिलाफ नागझिरी और भैरवगढ़ थाने में 5 अपराध दर्ज हो गए है। नागझिरी में पहला प्रकरण दर्ज होने के बाद कोचिंग संचालक से परेशान दो ओर व्यापारी थाने पर पहुंचे। इसी तरह दो अन्य व्यापारियों ने भैरवगढ़ थाने में उसके खिलाफ शिकायत की। कोचिंग संचालक को पुलिस ने 27 सितंबर तक के लिए रिमांड पर लिया हुआ है।

महाकाल वाणिज्य केंद्र में रहने वाले गोविंद पिता महेश झा ने शनिवार को नागझिरी थाने में कोचिंग संचालक महेश पिता जगन्नाथ पांडेय के खिलाफ जबरिया वसूली की शिकायत की थी। महेश पांडेय कोचिंग क्लास संचालक है लेकिन खुद को एक राष्ट्रीय चैनल का पत्रकार बताता था। फरियादी गोविंद झा की नागझिरी में बीज फर्म है, महेश पांडेय उसे नकली बीज उत्पादन की धमकी देकर 8 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था।

प्रकरण दर्ज होते ही नागझिरी पुलिस ने महेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उसे 27 सितंबर तक के लिए कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। महेश पांडेय की गिरफ्तारी होते ही बसंत विहार निवासी राजेंद्र पिता रामकिशन राजपूत ने भी नागझिरी थाने में उसके खिलाफ शिकायत की। राजेंद्र राजपूत की नागझिरी उद्योगपुरी में डॉलर सीड्स के नाम से फर्म है। महेश पांडेय ने राजेंद्र पांडेय ने धमकियां देकर 5 लाख रूपए वसूले थे। इसके अलावा हर महीने एक लाख रूपए लेने के लिए दबाव बना रहा था।

राजेंद्र राजपूत के अलावा ऋषिनगर निवासी नारायण पिता आत्माराम चौधरी ने भी कोचिंग संचालक महेश पांडेय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। नारायण चौधरी की भी नागझिरी उद्योगपुरी में हलधर एग्रो के नाम से फर्म है। महेश पांडेय उनसे भी 5 लाख रुपए हर साल देने के लिए दबाव बना रहा था।

नईखेड़ी में बीज उत्पादन फर्म का गोदाम संचालित करने वाले महाशक्तिनगर निवासी अनूप पिता रघुराज सिंह कुशवाह और महाकाल वाणिज्य केंद्र में रहने वाले धर्मेंद्र पिता कुबेरसिंह राजपूत ने भैरवगढ़ थाने में कोचिंग संचालक महेश पिता जगन्नाथ पांडेय के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। इन दोनों बीज उत्पादक फर्म संचालको को भी महेश पांडेय ब्लेकमेल कर रुपए वसूलने की धमकियां दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर से उज्जैन तहसील के अंतिम गांव तक की सडक़ें बदहाल

Sun Sep 25 , 2022
कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा, सडक़ें इतनी खराब, लगातार हो रही दुर्घटनाएं उज्जैन अग्निपथ । ग्राम झिरोलिया से फतेहाबाद, फतेहाबाद से चंद्रावतीगंज रेलवे स्टेशन की जर्जर और बदहाल सडक़ों के निर्माण की स्वीकृति हेतु शासन प्रशासन एवं सत्तापक्ष के जिम्मेदारों की सद्बुध्दि प्रदान करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र […]

Breaking News