महाकाल लोक मृत्युलोक में सबसे भव्य लोक- अभिनेत्री जयाप्रदा

जयाप्रदा

गर्भगृह से भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद, बेटे के साथ किया रूद्राभिषेक

उज्जैन, अग्निपथ। फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। बेटे के साथ मंदिर आईं जयाप्रदा ने गर्भगृह में बाबा का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पहली बार वे अपने बेटे सम्राट के साथ मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने महाकाल लोक की जानकारी ली और कहा- यह मृत्युलोक का सबसे भव्य लोक है।

प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में पहुंचकर दर्शनों का लाभ लिया। जया प्रदा इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुकी हैं। जयाप्रदा और उनके बेटे को गर्भगृह से दर्शन करवाकर रुद्राभिषेक पूजन करवाया गया। इस दौरान जयाप्रदा ने भगवान महाकाल को नए वस्त्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। जयाप्रदा अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। दर्शन के बाद बेटे सम्राट और पुजारियों के साथ कुछ देर तक जयाप्रदा ने परिसर में समय बिताया। उन्होंने महाकाल लोक की जानकारी भी ली। दर्शन के बाद जयाप्रदा इंदौर के लिए रवाना हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो तस्करों से हजारों रुपए का गांजा जब्त, उड़ीसा के लिंक की तलाश

Mon Oct 10 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। गांजा सप्लाय करने जा रहे दो तस्करों को सोमवार सुबह भाटपचलाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे करीब 30 हजार रुपए का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को आरोपियों के उड़ीसा गैंग से जूड़े होने की शंका है। ग्राम खरसौद कलां निवासी मनोहर पिता मोहनलाल चौधरी (40)काफी समय से […]
गांजा

Breaking News