बंगाल में नए समीकरण:सौरव गांगुली ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मुलाकात की

भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार शाम पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। दोनों के बीच एक घंटे मीटिंग चली। इस मुलाकात के बाद गांगुली के भाजपा जॉइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, राजभवन से जुड़े सूत्रों ने इसे शिष्टाचार (कर्टसी) मीटिंग बताया। राज्यपाल ने कहा कि गांगुली से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। गांगुली ने ईडन गार्डन्स मैदान देखने का न्योता दिया था, जो मान लिया है।

बंगाल में चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक
पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होंगे। इससे पहले राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में तृणमूल के बागी शुभेंदु के साथ 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। उधर, भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल ने तृणमूल जॉइन कर ली।

भाजपा ने बंगाल में ऑब्जर्वर नियुक्त किए
कोलकाता जोन के लिए पार्टी ने सोवन चटर्जी को ऑब्जर्वर और देबजीत सरकार को कन्वीनर बनाया है। बैसाखी बनर्जी और संकुदेब पांडा को-कन्वीनर बनाए गए हैं। बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बाकी जिलों में भी ऑब्जर्वर और कन्वीनर नियुक्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरे टेस्ट में भारत हावी:तीसरे दिन 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 2 रन की लीड ले सका ऑस्ट्रेलिया, जडेजा का ऑलराउंड परफॉर्मेंस

Mon Dec 28 , 2020
मेलबर्न। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के खिलाफ सिर्फ 2 रन की […]

Breaking News