पिकअप-बाइक की भिड़ंत, एक की मौत

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों भिड़ंत पिकअप से हो गई। दुर्घटना में एक की मौत हुई है दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल से चालक पिकअप लेकर भाग निकला था। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास रोड ग्राम चंदेसरा के समीप तेज रफ्तार से दौड़ती पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी मृतक और घायल को जिला अस्पताल लाया गया। घटनास्थल से चालक पिकअप लेकर भाग निकला था बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान योगेंद्र पिता बापू सिंह चौहान 22 वर्ष निवासी ग्राम सेमलिया नसर के रूप में हुई है। घायल लोकेंद्र पिता दिलीप सिंह चौहान है जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। परिजन जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल देवास रोड पर अमूल फैक्ट्री में काम करते हैं और घर लौट रहे थे। मृतक परिवार का एकलौता पुत्र था। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

तबीयत बिगडऩे के बाद छात्रा की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। स्कूल आई छात्रा की तबीयत बिगडऩे के बाद उपचार के दौरान शुक्रवार तडक़े मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। नरवर के ग्राम कल्याणपुरा में रहने वाली लक्ष्मी पिता अर्जुनसिंह पंवार (18) दशहरा मैदान हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। गुरुवार सुबह स्कूल आने के बाद अचानक छात्रा की तबीयत खराब हो गई।

परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती कर लिया। शाम को हालत में सुधार होने पर परिजन घर ले गये। लेकिन रात में हालत गंभीर होने पर दोबारा अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान तडक़े 4 बजे छात्रा की मौत हो गई। मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने माधवनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संभावना जताई गई है कि जहरीला पदार्थ खाया था, लेकिन परिजनों ने ऐसी कोई शंका नहीं जताई। नाही छात्रा ने उपचार के दौरान कुछ बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय कालिदास समारोह 4 से 10 नवम्बर तक

Sat Oct 22 , 2022
सारस्वत आयोजनों के अंतर्गत होंगे कालिदास साहित्य के विविध पक्षों पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के चार सत्र उज्जैन, अग्निपथ। 4 नवंबर से शुरू होने वाले अखिल भारतीय कालिदास समारोह में अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत वादविवाद के साथ राज्य स्तरीय अन्तरमहाविद्यालयीन कालिदास काव्य पाठ और हिंदी वादविवाद प्रतियोगिताएँ होंगी। मध्यप्रदेश शासन […]
Kalidas samroh 2021 Purskrat drawing 1

Breaking News