परिचित के घर दीपावली मिलने जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा

chain snatching

आरोपी बाइक सवार युवक को तलाश रही पुलिस

chain snatching

बडऩगर, अग्निपथ। शहर में एक महिला की दीपावली की खुशी उस समय काफूर हो गई जब उसके गले में पहने मंगलसूत्र को एक बाइक सवार युवक झपट्टा मार फरार हो गया। हालांकि मंगलसूत्र के मोती तो महिला के गले में ही रह गये किन्तु उसमें लगा सोने का पेण्डल लुटरे युवक के हाथ लग गया। घटना की सुचना पुलिस तक पहुंची जिसके बाद पुलिस ने लुटेरे को तलाशने की औपचारिकता पूरी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7.10 बजे के करीब निशा पति हेमंत दौराया निवासी खत्री धर्मशाला के नजदीक सुहाग पड़वा के दिन भाभी मंजु दौराया के साथ रामगढ़ कालोनी में परिचित कृष्णा सोनी के यहां मिलने जा रही थीं। इसी दौरान खत्री धर्मशाला के आगे रामगढ़ जाने वाले रास्ते में सामने से एक युवक बाइक पर आया व महिला के गले में पड़े मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर खींच कर फरार हो गया।

लूटेरे के हाथ पूरा मंगलसूत्र तो नहीं लगा। किन्तु मंगलसूत्र में लगा 8 ग्राम वजनी सोने का पेंडल ले उड़ा। महिला इस घटना से घबरा गयी व चिल्ला नही पाई। लुटेरा शाइन बाइक पर हरी शर्ट व काला पेंट पहने बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला सीधे घर पहुंची व परिजनों को वाकया सुनाया। जिसके बाद पति हेमंत ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी लेकर आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटैज खंगाले है। जिसमें लुटेरा नजर आ रहा है।

पुलिस के सामने एक बार फिर लुटेरे को पकड़े की चुनौती है। ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पूर्व ही इसी घटना के समीप ही महिला के गले से चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी जिसका अभी तक पुलिस पता नही लगा पायी है। आसपास के रहवासियों ने इस क्षेत्र में हो रही घटना के प्रति चिंता व्यक्त की है व पुलिस से सुरक्षा प्रदान करना की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में हिंगोट युद्ध के दौरान 7 घायल

Fri Oct 28 , 2022
दो गुट देर रात तक बरसाते रहे आग इंदौर, अग्निपथ। एक इशारा मिलते ही 2 गुटों में युद्ध छिड़ गया। जलते हुए हिंगोट बरसने लगे। इसमें 7 लोग घायल हुए हैं। जिले के गौतमपुरा गांव में 2 साल बाद हुए पारंपरिक हिंगोट युद्ध को देखने के लिए रतलाम, उज्जैन, इंदौर […]

Breaking News