यजमान के यहां जा रहे पंडित को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

उन्हेल, अग्निपथ। सोमवार की शाम को बदनावर से रतलाम के लिए निकले पंडित को नागदा-उन्हेल रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

टीआई डीआर जोगावत ने बताया कि नागदा उन्हेल रोड के मालीखेड़ी बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसका नाम अजय राव पिता पूरन राव (25 वर्ष) निवासी लालघाटी भाट रावतसर जिला अजमेर है। मृतक के बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मृतक परिवार की वंशावली की जानकारी देने वाले पंडित थे।

दीपावली पर्व पर अपने जजमान के घर पर पहुंचकर वंशावली का चित्रण करते थे। मृतक अजय राव बदनावर से रतलाम के लिए जजमान के यहां जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान सोमवार शाम 6:30 पर नागदा-उन्हेल रोड के मालीखेड़ी बस स्टैंड पर अज्ञात फोर व्हीलर वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। अजय राव की मौके पर ही मौत हो गई माली खेड़ी बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए मृतक के पास से आधार कार्ड और भी दस्तावेज व मोबाइल के माध्यम से परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देव जागेंगे एकादशी पर, तुलसी विवाह अगले दिन शनि प्रदोष को

Tue Nov 1 , 2022
4 नवंबर को उठेंगे देव, मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से ही देवउठनी एकादशी के रूप में मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर शुक्रवार को आ रही […]

Breaking News