राहुल गांधी की सभा के लिए कार्यकर्ताओं से मांगे सुझाव

शहर कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

उज्जैन, अग्निपथ। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उज्जैन आगमन की तैयारयों पर भी बातचीत की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया ने समस्त कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी जी की भारत जोड़ यात्रा एवं जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इसमें शहर कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया ने समस्त नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा पर सुझाव मांगे। सभी ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आने वाले यात्रियों का भव्य स्वागत करने और राहुल गांधी की जनसभा में लाखों की तादात में इक_ा होकर सभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, पूर्व शहर अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजहुजूर सिंह गौर, वरिष्ठ नेता कैलाश सोनी, डॉ महेंद्र यादव, इकबाल भाई भेरूगढ़, शाकिर हुसैन खलवाला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, चेतन यादव, विक्की यादव, अजीत सिंह ठाकुर, या त्रिवेदी, दीपक मेहरा आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह का भव्य शुभारंभ

Fri Nov 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित इक्कीसवें राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह का शुभारंभ प्रात: 11 बजे राजेंद्र सूरी जयंत सेन शताब्दी शोध संस्थान, देवास रोड, उज्जैन पर उच्च शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन उत्तर के […]

Breaking News