विवाद के बाद पति ने मार दिये महिला को चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। पारिवारिक विवाद में बुधवार सुबह पति ने चाकू से पत्नी पर वार कर दिया। 3 चाकू लगने से घायल पत्नी को आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि कंचनपुरा में रहने वाली सुनिता मालवीय और उसके पति जितेन्द्र में पारिवारिक बात पर कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर पति ने चाकू से सुनिता के सिर, पीठ और हाथ पर वार कर दिये। चाकू लगने से घायल सुनिता ने शोर मचाया तो पति भाग निकला। आसपास के लोगों ने खून देख उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी लगने पर पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज कर पति की तलाश शुरू की है। पत्नी का कहना था कि पत्नी छोटी-छोटी बात पर शंका करता है। जिसके चलते विवाद हुआ था।

गलती से पिया एसिड

बुधवार सुबह शिवांशसिटी में रहने वाली संगीता पति मनोज पाटीदार को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। संगीता ने एसिड पिया था। डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिये भर्ती किया और नागझिरी पुलिस को सूचना दी। लेकिन संगीता का कहना था कि गलती से पानी समझकर पी लिया था। पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

युवती ने खाया जहर

नीलगंगा क्षेत्र के कमलानेहरू मार्ग पर रहने वाली मधु पिता संतोष को परिजन सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मधु द्वारा जहर खाना सामने आया है। लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया स्पष्ट नहीं हो पाया था। मधु पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं थी जिसके चलते उसकी हालत में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा से पहले साथ जुटे उत्तर-दक्षिण के कांग्रेसी

Wed Nov 16 , 2022
ब्लॉक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित, आमसभा के लिए मिले टारगेट उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 1 दिसंबर को उज्जैन पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। बुधवार को उज्जैन उत्तर और दक्षिण के ब्लॉक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया […]

Breaking News