आटो से भिड़ी इको वैन, फोटोग्राफर की मौत

कार्तिक मेला जा रहा था मृतक परिवार

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर से आया फोटोग्राफर बच्चों और ससुराल पक्ष के साथ आटो से कार्तिक मेला देखने जा रहा था। पीछे से आई वैन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में फोटोग्राफर की मौत हो गई। 2 बच्चे घायल हुए हैं।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि रविवार रात जूना सोमवारिया में तेज र तार से दौड़ती इंको कार ने पत्ती बाजार के सामने आटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और 2 बच्चे घायल थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मृतक का नाम कुलदीप पिता जीवनसिंह (34) कालदिनी अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर होना सामने आया। घायल बच्चे मृतक के चित्रांश और दर्शन थे।

आटो में परिजन सवार थे, उन्होने बताया कि कुलदीप इंदौर में फोटोग्राफी करता था। वह आगररोड पर अपने ससुराल आया था। जहां से वह दोनों बच्चों, साडूभाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार्तिक मेला देखने जा रहा था। पत्ती बाजार के यहां आटो पंक्चर होने पर वह नीचे उतारा था, उसी दौरान दुर्घटना हुई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचा और सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया।

एक्टिवा-सायकल को भी कुचला

बताया जा रहा है कि इको कार चालक ने आटो को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने का प्रयास किया और एक्टिवा सवार के साथ सायकल सवार को भी कुचल दिया था। लोगों ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जो शराब के नशे में थे। उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरु की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने दिया इस्तीफा, ग्रुप से हुए लेफ्ट

Mon Nov 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री लीलाधर दोराया ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को स्थापना शाखा में उन्होंने अपना इस्तीफा दिया और इसके बाद नगर निगम के विभागीय सभी ग्रुप से भी खुद का नंबर लेफ्ट कर लिया। दोराया पूर्व आयुक्त अंशुल गुप्ता […]
नगर निगम

Breaking News