बार में यादव फिर बने ‘सिरमौर’; अध्यक्ष पद पर बंपर जीत

दो विरोधियों के कुल वोट से भी 47 वोट ज्यादा मिले

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के वकीलों की प्रतिष्ठित संस्था मंडल अभिभाषक संघ(बार एसोसिएशन) के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीनियर वकील अशोक यादव बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुन लिए गए है। इसके अलावा डा. प्रकाश चौबे को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है।

अशोक यादव पूर्व में भी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव रह चुके है। उनके मुकाबला सुरेंद्र चर्तुवेदी और प्रमोद चौबे से था। इन दोनों को मिले कुल वोट से भी अशोक यादव को 47 वोट ज्यादा मिले है। वे 250 मतों से चुनाव जीते है। बार एसोसिएशन के 5 पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में दिनभर पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया चलती रही।

पिछले 15 दिनों से जिला कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव का हल्ला था। शुक्रवार शाम परिणाम घोषित होने के बाद यह हल्ला निपट गया है। बार एसोसिएशन के 6 पदाधिकारी और 11 कार्यकारिणी सदस्य पदों पर निर्वाचन के लिए प्रक्रिया आरंभ हुई थी। नाम वापसी के अंतिम दिन 11 कार्यकारिणी सदस्य और पुस्तकालय सचिव पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।

अध्यक्ष सहित शेष 5 पदों पर निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे से कोर्ट परिसर में मतदान आरंभ हुआ। बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में 1374 वकीलों के नाम शामिल थे, इनमें से 1150 वकीलों ने मतदान में भाग लिया। मतदान की प्रक्रिया के दौरान सुबह से ही कोर्ट परिसर के बाहर आलूबड़े, भजिए, पोहे के नाश्तों की स्टाल लग गई थी। वकीलों के अलग-अलग गुटों ने यहां मतदाताओं का अपने अंदाज में स्वागत भी किया और उनसे वोट देने की अपील भी की।

ऐसे रहे चुनाव परिणाम

  1. अध्यक्ष- अशोक यादव 592 (250 मतों से विजयी), प्रमोद चौबे 205, सुरेंद्र चर्तुवेदी 342
  2. सचिव- प्रकाश चौबे 662(306 मतों से विजय), शेलेष मनाना 356, संतोष सिसोदिया 125
  3. उपाध्यक्ष- मुकेश उपाध्याय 496 (193 मतों से विजयी), गणेश पटेल 303, स्नेहल गेहलोत 171, जितेंद्र गोंदिया 163
  4. कोषाध्यक्ष- महेंद्र सोलंकी 609(242 मतों से विजयी), देवेंद्र शर्मा 376, संजय सोलंकी 165
  5. सहायक सचिव, अधिवक्ता कल्याण- अरविंद शर्मा 795 (453 मतों से विजयी), सागर सिंह तिरवार 342, 13 वोट निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यात्रियों को बैठाने के चक्कर में बस रोकते ही ट्रक ने मारी टक्कर

Fri Nov 25 , 2022
27 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर धार, अग्निपथ। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हातोद इंडस्ट्री एरिया के निकट शुक्रवार सुबह 10 बजे दर्दनाक सडक़ हादसे में 27 लोगों के घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौर बस आगे खड़ी़ सवारियों को बैठाने […]

Breaking News