नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला, 70 की मौत

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में हुए एक आतंकवादी हमले में 70 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने माली की सीमा पर स्थित दो गांवों पर हमला कर 70 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हिंसा वालो क्षेत्र में गृहयुद्ध के कारण साल 2017 से ही आपातकाल लगा हुआ है। आतंकवादियों ने यहां दो गांवों को निशाना बनाया है। नाइजीरिया की सरकार आरोप लगाती रही है कि माली के सशस्त्र गुट उसकी राज्य की सीमा में घुसकर आतंकी वारदातों को अंजाम देते हैं। इस हमले पर अभी तक किसी आतंकी गुट ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बता दें कि इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। नाइजीरिया में 27 दिसंबर को बोरनो प्रांत में आतंकी संगठन बोको के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। बोरनो प्रांतीय सरकार के मुताबिक हमलावरों ने चार गांवों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने सबसे पहले अजारे नगर में हमला किया जहां सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुनिया से 7 साल पीछे है ये देश, यहां 2021 नहीं चल रहा है 2014

Sun Jan 3 , 2021
एक साल में यहां होते हैं 13 महीने नई दिल्ली। जहां एक ओर पूरी दुनिया नया साल (New Year 2021) के जश्न में डूबी हुई है तो वही एक देश साल 2014 में अटका हुआ है। अब आप भला सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो सकता है.। तो यह […]

Breaking News