महाकाल क्षेत्र के चार रोड होंगे स्मार्ट, 70 करोड़ का प्रोजेक्ट बना

महाकालेश्वर मंदिर shikhar

सिंहस्थ मद से बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी

उज्जैन, (ललित जैन) अग्निपथ। महाकाल लोक शुरू होने के बाद बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था से प्रशासन अलर्ट हो गया। इसे देखते हुए अब अधिकारी सिंहस्थ में आने वाले अनुमानित दर्शनार्थियों की सं या तय कर विकास की निती तय कर रहे है। इसी के चलते महाकाल क्षेत्र के चार मार्ग को स्मार्ट सिटी प्लान अनुसार बनाना तय कर 70 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।

महाकाल लोक निर्माण के बाद दर्शनार्थियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। नतीजतन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगडऩे के साथ ही महाकाल क्षेत्र से जुड़े मार्गो पर अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यहीं हाल रहा तो सन 2028 में लगने वाले सिंहस्थ में ट्रैफिक के हालात चिंताजनक हो सकते है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने गधा पुलिया से लालपुल, रामघाट से झालरिया मठ,रामघाट से मुंबई वाले की धर्मशाला और महाकाल पार्किंग से चौबिस खंबा तक रोड़ चौड़ा करने की योजना बनाई है। जिसके चलते चारों मार्ग को स्मार्ट सिटी प्लान अनुसार चौड़ा करने के लिए 70 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया गया है। निगम उक्त योजना सिंहस्थ मद से पूरी करना चाहता है,लेकिन शासन राशि मंजूर नहीं होती है तो निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रोड़ बनाने का भी विचार कर रहा है।

इसलिए जरुरी है प्रोजेक्ट

सर्वविदित है सिंहस्थ प्रतिदिन लाखों दर्शनार्थी सिंहस्थ भ्रमण के साथ महाकाल दर्शन करने पहुंचते है। छह साल बाद महाकाल लोक के तीनों फेस पूरे होने पर उसके देखने के लिए हर बार से अधिक दर्शनार्थियों का आना तय है। इसी को देखते हुए तैयारी की जा रही है।

रहवासियों की बढ़ेगी धडक़न

योजना स्वीकृत होते ही इन चार मार्ग के रहवासियों को परेशानी झेलना पड़ सकती है। वजह चौड़ीकरण के लिए योजनानुसार मार्ग में आने वाले मकानों को हटाया जाएगा। ऐसे में अवैध रूप से बने मकान पहले निशाने पर होंगे।

महाकाल क्षेत्र से लगे चार मार्ग को स्मार्ट सिटी प्लान अनुसार चौड़ा करने के लिए प्रोजेक्ट बनाया है। करीब 70 करोड़ की इस योजना को मंजूरी के लिए जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

– रोशनसिंह, नगर निगम आयुक्त,उज्जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चावल के अवैध क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर 3 व्यापारियों पर प्रकरण दर्ज

Wed Jan 11 , 2023
जब्त अनाज नीलाम कर राशि सरकारी खजाने में जमा एवं वाहन राजसात करने के आदेश देवास। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रियायती दर पर दिये जाने वाले चावल के अवैध खरीद-बिक्री, भंडारण एवं परिवहन किये जाने पर 3 व्यापारियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किये […]

Breaking News