ठंड ने ली जान…!: 3 घंटे में मिले तीन शव

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल क्षेत्र में बुधवार को तीन घंटे में 3 बुजुर्गो के शव मिलना सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत ठंड से हुई है। मर्ग कायम कर मृतकों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

रामघाट राममंदिर के पास सुबह 6 बजे के लगभग 65 से 70 वर्षीय बुर्जुग का शव पड़ा होने की सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ देर बाद ही महाराजवाड़ा स्कूल के पास पार्किंग में 75 वर्षीय बुर्जुग का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाती, उससे पहले 9.30 पर दशोरा धर्मशाला के सामने भी एक बुर्जुग की मौत होना सामने आ गया। एसआई जयंत डामोर के अनुसार तीनों महाकाल क्षेत्र में काफी समय से दिखाई दे रहे थे और भिक्षावृति करते थे।

संभवत: उम्र दराज होने के साथ रात में पड़ रही ठंड के चलते उनकी मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चल पाएगा।

मंदिर और क्षिप्रा के आसपास बसेरा

महाकाल मंदिर और क्षिप्रा नदी के आसपास बाहर से आए कई बुर्जुग अपना बसेरा डाले हुए है। जो दिनभर भिक्षावृति करने के बाद क्षेत्र में जहां जगह मिलती है, रात में अपना बिछोना डाल लेते है। 2 सप्ताह से शहर में कड़ाके ठंड पड़ रही है। रात में तापमान सामान्य से काफी कम बना हुआ है। ठंडी हवा चल रही है। जिसके चलते सडक़ो पर रात गुजराने वाले ठिठुरते दिखाई देते है। बीती रात तीन बुजुर्गो की मौत ठंड से होना मानी जा रही है।\

2 डिग्री कम हुआ तापमान

5 जनवरी को दिन का तापमान 20 डिग्री पर आ गया था। न्यूनतम 6 डिग्री के करीब पहुंच गया था। 8 जनवरी से तापमान में तेजी आने लगी थी और 28 डिग्री पहुंच गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान पिछले 11 दिनों से 6 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार और बाइक की भिड़ंत में बारदान कारोबारी की मौत

Wed Jan 11 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर मंगलवार देर रात हुई कार-बाइक भिडं़त में बारदान कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर मौके से भागे चालक की तलाश शुरु की है। कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम लि बोदा में रहने वाला ओमप्रकाश पिता रामलाल (32) बारदान कारोबारी था। मंगलवार को […]

Breaking News