मोयरा कंपनी में हादसा, मशीन में पांव फंसने से कर्मचारी की मौत

मौत

जांच के बाद सुपरवाइजर और इंचार्ज पर केस दर्ज

धार, अग्निपथ। जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रीयों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कंपनी में पुख्ता इंतजाम नहीं है। इस कारण कर्मचारियों की जान पर बन आ रही है। ताजा मामला पीथमपुर सेक्टर-3 में स्थित मोयरा सरिया कंपनी का है। जहां मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। पीथमपुर पुलिस ने इस मामले में कंपनी के कंपनी इंचार्ज और सुपर वाइजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ़तारी नहीं हो पाई है।

यह मामला 17 जनवरी दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोयरा सरिया कंपनी परिसर सेक्टर-3 पीथमपुर में आरोपी कंपनी इंचार्ज पीएन दुबे पिता धर्मदेव दुबे निवासी पीथमपुर और सुपरवाइजर विनय सिंह विपिन बिहारी सिंह निवासी पीथमपुर ने मशीन पर काम करते समय सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए।

इस कारण मतक जीतो कुमार पिता सिकंदर पासवान निवासी आदलपुर कुसेशर स्थान पूर्वी दरभंगा बिहार हालमुकाम पीथमपुर का मशीन के स्पीड गैयर के पीछे क्रास में पैर पिफसलने से फंस गए। इलाज के दौरान जीतो की मौत हो गई। पीथमपुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पीएन दुबे और विनय सिंह के खिलाफ धारा-304-ए व 287 भादवि के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ब्रहमानंद चौहान ने बताया मामले में कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेहतर प्रबंधन के लिये सब जेल खाचरौद को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

Tue Feb 7 , 2023
नागदा, अग्निपथ। खाचरौद चौकी पर स्थित सब जेल खाचरौद को बेहतर प्रबंधन के लिये आईएसओ सर्टिफिकेट 9001:2015 मिला है। सहायक जेल अधीक्षक निर्भयकुमार यादव सब जेल खाचरौद के बेहतर एवं सार्थक प्रयासो से आईएसओ का प्रमाण पत्र मिल पाया है। जेल अधीक्षक निर्भयकुमार यादव ने 1 सितंबर 2021 से सब […]

Breaking News