पीथमपुर नगर पालिका पर अब कांग्रेस का कब्जा

धार, अग्निपथ। पीथमपुर नगर पालिका कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेेस को सफलता मिली। कांग्रेस की सेंवती पटेल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया निर्वाचित हुए।

कांग्रेस की परिषद बनने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुदसिंह गौतम ने पीथमपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा की निर्वाचित कांग्रेस के सभी पार्षदों की इस चुनाव में अहम भुमिका रही। गौैतम ने बताया कि पीथमपुर नगर पालिका चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में प्रभारी निर्मल मेहता, महेश परमार विधायक तराना एवं केदार सिरोही की रणनीती कामयाब रही। सभी पार्षदों की पंसद से ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम तय किए गए।

कांग्रेस के सभी पार्षद एक मत रहे। विरोधी पार्टी के बहकावे में नहीं आए। साथ ही विरोधी दल ने पार्षद के खरीद फरोख्त के काफी प्रयास किए, किंतु हमारे सभी पार्षद पार्टीै के फैसले पर अडिग रहे और अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में सभी पार्षदों के मत मिलने से ही पार्टी का कब्जा हुआ है। कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहीत सभी पार्षद पीथमपुर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उद्योगपतियों को होनी वाली समस्याओं से निजात दिलाएंगे।

साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसीह चौहान इन्वेस्टर समिट कर करोड़ों रु खर्च कर रहे है। जबकि मप्र के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर की जनता ने उन्हें नकार दिया है। जनता को आश्वस्त करता हंूं कि पीथमपुर विकास की रफतार पकड कर दुनिया के पटल पर चमकेगा। जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Next Post

कुक्षी में धर्म परिवर्तन कराने पर हंगामा; एक युवक को किया गिरफ्तार

Mon Feb 13 , 2023
जनजाति समाज के लोगो को पैसों का लालच देकर बदलवाया जा रहा धर्म; हिंदू देवी-देवताओं के फोटो कुएं में फकिवांए धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी के ग्राम रोज में ईसाई धर्म अपनाने के दवाब बनाने और जनजाति समाज के लोगो को एकत्रित कर प्रार्थना कराने पर कुक्षी पुलिस ने एक […]