अब और सस्ता हुआ घर खरीदना

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। होम लोन की ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंटस (bps) यानी 0.30% की कटौती की गई है। इससे अब बैंक की होम लोन ब्याज दर 6.80% पर आ गई है। अगर आप योनो, बैंक की वेबसाइट और www.sbiloansin59minutes.com के जरिए लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपको ब्याज पर 0.05 पर्सेंट का डिस्काउंट भी मिलेगा। लोन की दर पर यह कंसेशन 21 मार्च तक लागू रहेगा।

गोदरेज हाउसिंग की सबसे कम ब्याज दर 6.69 पर्सेंट

गोदरेज हाउसिंग की ब्याज दर 6.69% है। जबकि यूनियन बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.80% काफी पहले से है। अब एसबीआई ने अपनी दरों को घटाकर अन्य बैंकों को भी दरें घटाने पर मजबूर कर दिया है। देश के बड़े बैंक या गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की होम लोन की ब्याज दरें 7% के आस-पास ही हैं। निजी सेक्टर के बैंक ICICI बैंक की होम लोन की दर इस समय 6.95% है। HDFC की ब्याज दर 6.90% पर है।

एलआईसी हाउसिंग की ब्याज दर 6.90 पर्सेंट

इसी तरह LIC हाउसिंग की होम लोन की ब्याज दर 6.90% है। पंजाब नेशनल बैंक के होम लोन की ब्याज दरें 7.15 % है। बैंक ऑफ बड़ौदा की होम लोन की दर 7 और एक्सिस बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.95% है। हालांकि यह ब्याज दर आपके लोन लेने की क्षमता, लोन की साइज के आधार पर ऊपर नीचे हो सकती हैं। आमतौर पर 30 लाख रुपए का अगर आपने 20 साल का लोन लिया है तो आपको 7 पर्सेंट के आस-पास की ब्याज दर चुकानी होगी।

प्रोसेसिंग फीस जीरो

एसबीआई ने होम लोन की दरों को कम करने के साथ घर खरीदारों को एक और फायदा दिया है। अब घर खरीदी के लोन पर कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। यानी आपके कुल लोन पर करीबन एक पर्सेंट की और बचत होगी। आम तौर पर प्रोसेसिंग फीस 0.8% से 1% के बीच होती है। 20 लाख के लोन पर आपको 18 से 20 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस चुकानी पड़ती है।

आकर्षक कंसेशन ऑफर किया गया है

बैंक ने एक बयान में कहा है कि यह एक आकर्षक कंसेशन होम लोन पर ऑफर किया गया है। बैंक ने कहा कि 30 लाख रुपए के होम लोन पर 6.80% की दर से ब्याज लिया जाएगा। जबकि 30 लाख रुपए से ज्यादा के होम लोन पर 6.95% का ब्याज लिया जाएगा। यह ब्याज दर ग्राहकों के सिबिल स्कोर से जुड़ी है। ब्याज की दरों में यह कंसेशन देश के 8 महानगरों में लागू है। यह 5 करोड़ रुपए तक के जो भी लोन होंगे, उस पर लागू होगा। महिलाओं के लिए 5 बीपीएस का ज्यादा कंसेशन बैंक ने दिया है। यानी 35 बीपीएस का डिस्काउंट है।

बैंक के एमडी सी.एस शेट्‌टी ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह कदम घर खरीदारों को फैसले लेने में और ज्यादा उत्साहित करेगा। इससे उनका विश्वास बढ़ेगा। वैसे बता दें कि अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं तो आपको ज्यादा फायदा है। एक तो कम ब्याज दरें, दूसरे प्रधानमंत्री आवास योजना की 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी और कुछ राज्यों में स्टैंप ड्यूटी रजिस्ट्रेशन की दरों में कटौती भी है। ऐसे में घर खरीदने के लिए यह एक बेहतर माहौल है जहां आपको सस्ते में घर मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्ल्ड कप की तैयारी:17 जनवरी से चिली दौरे पर 6 मैच खेलेगी

Fri Jan 8 , 2021
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इस साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम इस अभियान की शुरुआत चिली के दौरे से करेगी। भारतीय टीम 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके […]

Breaking News