वर्ल्ड कप की तैयारी:17 जनवरी से चिली दौरे पर 6 मैच खेलेगी

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इस साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम इस अभियान की शुरुआत चिली के दौरे से करेगी। भारतीय टीम 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम के खिलाफ मैच खेलेगी।

इसके बाद टीम चिली की सीनियर टीम के खिलाफ भी 4 मैच खेलेगी। यह मैच 20, 21, 23 और 24 जनवरी को खेली जाएंगी। टीम ने अपना आखिरी टूर्नामेंट दिसंबर 2019 में खेला था।

कप्तान ने हॉकी इंडिया को प्रयासों के लिए धन्यवाद कहा
सुमन देवी ने कहा, ‘हॉकी इंडिया के प्रयासों के लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी वजह से हम एक बार फिर प्रोफेशनल हॉकी में लौटने को तैयार हैं। गेम से इतने दिन दूर रहना काफी कठिन था। चिली का दौरा सही समय पर आया है।’

एशिया कप की तैयारियों में भी मदद मिलेगी
सुमन देवी ने कहा, ‘हमने पिछले कुछ महीनों अच्छी प्रैक्टिस की है। चिली के दौरे से हमें अप्रैल में होने वाले एशिया कप की तैयारी करने में मदद मिलेगी। हम सभी लंबे ब्रेक के बाद अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने को तैयार हैं।’

चिली दौरे के लिए 24 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

सुमन देवी थाउडम (कप्तान), इशिका चौधरी (उप-कप्तान)
गोलकीपर : खुशबू और राशनप्रीत कौर।
डिफेंडर : महिमा चौधरी, प्रियंका, गगनदीप कौर, सुषमा कुमारी और अक्षता धेकाले।
मिडफील्डर : बलजीत कौर, चेतना, मरियाना कुजूर, अजमीना कुजूर, रीत, प्रभलीन कौर, वैष्णवी फाल्के और प्रीति।
फॉरवर्ड : जीवन किशोरी टोप्पो, मुमताज खान, रुतुजा पिसल, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरिंदिकी और दीपिका।

वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर पाएंगे
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान सुमन देवी थाउडम ने कहा कि चिली के दौरा को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने कोरोनावायरस की वजह से कई दिनों से कोई मैच नहीं खेला है। हमें उम्मीद है कि यह दौरा सफल रहेगा। हम वर्ल्ड कप को लेकर तैयारी भी कर पाएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगाखेड़ी को जिला महामंत्री बनाया जाए कार्यकर्ताओं की मांग

Fri Jan 8 , 2021
पेटलावद ~ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा का दौर चल रहा है । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी माह के अंतिम सप्ताह में या अगले माह में जिला कार्यकारिणी की घोषणा होने की संभावना है को देखते हुए पेटलावद मण्डल रायपुरिया […]

Breaking News