दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अनूप ठाकुर ने किये महाकाल दर्शन

रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए टीवी सीरियल और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह पहुंचे। अनूप ने मंदिर के गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी पहली जल्द ही रिलीज होने वाले हिंदी फिल्म के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह सिद्धि विनायक मंदिर भी पहुंचे। यहां पर पुजारी लव गुरु से कलावा बंधवा कर आशीर्वाद भी लिया। एडीजीपी पवन जैन भी दर्शन को पहुंचे।

शुक्रवार को मुम्बई निवासी अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर महाकाल मंदिर पहुंचे। अनूप इससे पहले भी महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ चुके हैं, लेकिन पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद अभिनेता ठाकुर ने मंदिर के गर्भगृह से पूजन अर्चन करने के पश्चात अन्य मंदिर के भी दर्शन किये। अनूप सिंह हिंदी टीवी सीरियल का जाना पहचाना नाम है।

इन्होने अब तक 14 सीरियल में काम किया जिसमें प्रमुख रूप से महाभारत, चन्द्रगुप्त मौर्य, अकबर बीरबल, सीआईडी जैसे प्रमुख टीवी शो हैं। इसके साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्म विजेता, खिलाड़ी, एसआई 3, ना पेरू सूर्या आदि फिल्मों में अभिनय कर चुके है।

पहली हिन्दी फिल्म की सफलता की कामना की

अनूप सिंह ने बताया की लाकडाऊन के दौरान आया था लेकिन भस्म आरती नहीं कर पाया था। आज भस्म आरती के दर्शन पाकर धन्य हो गया हु , मेरी पहली हिंदी फिल्म आने वाली है उसी की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आया था।

एडीजीपी पवन जैन भी पहुंचे शरण में

शुक्रवार की सुबह एडीजीपी पवन जैन ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान का अशीर्वाद लिया। वह सिद्धि विनायक मंदिर भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने नाड़ा धागा बंधवाया। ज्ञात रहे कि पवन जैन भारत के ऐसे पहले आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होंने किसी विशुद्ध विज्ञान विषय को हिन्दी माध्यम से लिख कर सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की । पवन जैन राजस्थान के धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील के निवासी हैं जिन्होंने शासकीय सेवा के दौरान हिंदी भाषा के साथ-साथ लोक सेवा एवं जनसेवा को अपना राष्ट्रीय मिशन बनाकर सेवा के प्रकल्प के रूप में चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वकीलों ने दूसरे दिन भी नहीं किया काम कोर्ट परिसर में गाते रहे रघुपति राजाराम

Fri Feb 24 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। हाईकोर्ट द्वारा तय प्रकरणों को समय सीमा में निपटाने के विरोध में उज्जैन जिले में वकील छह दिन के लिए हड़ताल पर बैठ गए। शुक्रवार को भी वकील काम का बहिष्कार कर कोर्ट परिसर में रघूपति राघव राजाराम गाते रहे। दरअसल हाईकोर्ट ने पांच साल पुराने 25 केसों […]

Breaking News