पॉलिटेक्निक कॉलेज : बैकलॉग पदों के कर्मचारियों के वेतन को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। पॉलिटेक्नि कॉलेज में बैकलॉग पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी के नेतृत्व में माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया।

उक्त जानकारी देते मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला सचिव दिलीप चौहान बताया कि बैकलॉग पदों पर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की शासकीय स्थापना एवं कोषालय रेगुलर एंप्लाइज यूनियन कोङ नहीं आने से विगत 3 माह से वेतन नहीं हो पाया है जबकि यह कर्मचारी 1997 से 2022 तक बैकलॉग पदों की पूर्ति हेतु मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के पत्र क्रमांक एफ 6 – 1/2002 से बैकलॉग /केरिफारवर्ड के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत भर्ती की गई थी।

परंतु तत्कालीन प्राचार्य द्वारा जानबूझकर शासन की उन्नति तथा आदेश के तहत कर्मचारियों को शासकीय नियुक्ति का लाभ नहीं देते हुए सभी की नियुक्ति व्यवसाई में उक्त शासनादेश के विरुद्ध की गई है जबकि जबकि मध्यप्रदेश शासन के नियम अनुसार समय पर शासकीय सेवकों को प्रत्येक माह का वेतन प्रथम सप्ताह में मिल जाना चाहिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य द्वारा फंडों का हवाला देते हुए परिसर में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं और कर्मचारियों की वेतन कि आज दिनांक तक उनके द्वारा कोई पैरवी नहीं की गई है।

इसके विरोध में आज मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले पॉलिटेक्निक कॉलेज के में कार्यरत कर्मचारियों अपनी समस्या राज्य कर्मचारी संघ को बताइए इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज विभागीय समिति के अध्यक्ष रमेश यादव, माणकचंद संगोले, मानसिंह अखंड , श्रीकांत तिवारी, सुरेश जीनवाल, देवीलाल चौहान, वंदना मरमट, भारत चौहान अब्दुल रशीद, नितिन, अब्दुल सत्तार, रवि राठौर ,मदन सोलंकी, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूचीबद्ध प्रकरणों के विरोधस्वरूप अभिभाषकों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन

Mon Feb 27 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। न्यायालयीन कार्य से विरत् रहने के दौरान अभिभाषक संघ उज्जैन द्वारा 108 श्रीअखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अशोक यादव व सचिव डॉ. प्रकाश चौबे ने बताया कि, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 62 दिनों में 25 सूचीबद्ध प्रकरणों के शीघ्र […]

Breaking News