प्रेमी से मिलने गई थी पत्नी, पति ने खा लिया जहर

मौत

पिता मौत के बाद नाबालिग पुत्र ने लगाए आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात हम्माली करने वाले युवक की जहर खाने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह नाबालिग बेटे ने आरोप लगाते हुए बताया कि मां प्रेमी से मिलने गई थी, पिता पहुंच गये थे, जिसके बाद घर आकर उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

बेगमपुरा में रहने वाला शिवनारायण पिता गंगाराम जाटव (40) रेलवे स्टेशन माल गोदाम पर ह माली करता था। गुरुवार शाम उसे पुत्र-पुत्री आसपास वालों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां रात में मौत हो गई। शिवनारायण ने जहर खाया था। मामले में महाकाल पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।

कक्षा 7 वीं में पढऩे वाले पुत्र नितेश ने आरोप लगाया कि मां को पिता ने प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता जयसिंहपुरा में रहने वाले प्रेमी पवन बैरागी के घर पहुंचे थे। उसके बाद घर आते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव अंतिम संस्कार के लिये सांैप जांच में लिया। टीआई मुनेन्द्र गौतम का कहना था कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सब्जी बेचता है मां का प्रेमी

पुत्र नितेश ने बताया कि मां का कुछ माह से पवन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पवन सब्जी बेचने का काम करता है। पिता ने दोनों के वीडियो भी बना लिये थे, जो मोबाइल में है। पिता की तबीयत बिगडऩे के दौरान मां पवन के घर जयसिंहपुरा में थी, बुलाने पहुंचा तो मां आने को तैयार नहीं थी। उसे जबरदस्ती लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्योपुर जिले के निवासी बन गए उज्जैन के 120 किसान

Fri Mar 3 , 2023
कंप्यूटर से मैपिंग के चक्कर में 4 लाख 80 हजार का फटका उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जिले के 120 किसान श्योपुर जिले के निवासी बन गए है। कंप्यूटर से मेपिंग की मामूली सी चूक की वजह से इन किसानों को लगभग 4 लाख 80 हजार रूपए का फटका लग गया है। […]

Breaking News