चीन की हरकत:भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक हिरासत में, तीन महीने में दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश

नई दिल्ली। लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव कम करने की कोशिशें हो रही हैं। लेकिन, चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया। मौके पर तैनात भारतीय जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। अक्टूबर मध्य में भी एक चीनी सैनिक को भारतीय सीमा में घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पैंगोन्ग त्सो लेक एरिया की घटना
इंडियन आर्मी के मुताबिक, 8 जनवरी शुक्रवार को चीन के एक सैनिक को भारतीय सीमा में घुसने के बाद हिरासत में ले लिया गया। घटना पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के इस सैनिक को इस एरिया में तैनात भारतीय जवानों ने देख लिया था।

सेना के मुताबिक, LAC के दोनों तरफ भारत और चीन के सैनिक तैनात हैं। पिछले साल 15 जून को हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों ने यहां सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि किन हालात में इस सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की।

चीन को जानकारी दी
भारतीय सेना के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी से कहा- चीनी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी उनके अफसरों को दे दी गई है। इस बारे में दोनों सेनाएं संपर्क में हैं। अक्टूबर के बाद यह दूसरा मौका है, जब PLA के किसी सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की। अक्टूबर में डेमचोक सेक्टर में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया गया था। 21 अक्टूबर को इसे चुशूल-मॉल्डो मीटिंग पाइंट पर चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था। यह दो दिन भारतीय सेना की हिरासत में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुलमर्ग में बर्फ पर भी स्वच्छता...

Sat Jan 9 , 2021
कश्मीर डायरी-3 मधुकर पंवार पत्र सूचना कार्यालय,  भारत सरकार में क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो की कलम से भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक गुलमर्ग में गंडोला (रोप वे) से ढाई किलोमीटर से अधिक का सफर करीब 9 से 10 मिनट में तय करने के बाद पहाड़ पर समतल (कांगडोरी) […]

Breaking News