डाकघर कर्मी को कुचलकर भागा कार चालक, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात तेज रफ्तार से दौड़ती कार ने डाकघर कर्मचारी को कुचल दिया। गंभीर हालत में कर्मचारी को अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। कार चालक की तलाश की जा रही है।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि रात 10.30 बजे देवासरोड पर सायकल सवार वृद्ध को तेज र तार से आई कार ने कुचल दिया था। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध गंभीर घायल हुआ था, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। वृद्ध की पहचान करने पर सामने आया कि मृतक राजाराम पिता गोपालसिंह परमार (62) शिवांश सिटी का निवासी है।

परिजनों सूचना मिलने परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक डाकघर कर्मचारी था और एक पुत्र का पिता था। मामले में एसआई दिनेश भट्ट ने बताया कि कार की पहचान कर ली गई है, जिसके चलाक की तलाश की जा रही है। जल्द कार जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

चारधाम मंदिर के पास भी दुर्घटना

सोमवार रात चारधाम मंदिर के पास भी पैदल जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना की जानकारी लगने पर 108 ए बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद रात 12 बजे मौत हो गई। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान जमनालाल पिता हल्का प्रसाद (60) निवासी कंचलपुरा के रुप में की गई। मृतक मजूदरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे देख टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरु की गई है।

युवक ने लगाई फांसी

राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम घौंसला में रहने वाले राहुल पिता मांगीलाल (24) ने सोमवार-मंगलवार रात फांसी लगा ली। सुबह लोगों ने दरवाजा खुला देख अंदर झांका तो राहुल फंदे पर लटका दिखाई दिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मृतक घर पर अकेला था, परिजन बाहर गये थे। एसआई अलावा के अनुसार फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान जी की प्रतिमा लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी

Tue Mar 7 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। रतलाम में बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा के दौरान भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के मामले में मंगलवार को उज्जैन में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। शहर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल भगवान हनुमान जी की मूर्ति लेकर एसपी […]

Breaking News