प्रभातफेरी कर रही उत्साह का संचार..!

अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी धनसंग्रह कर रही है। राम मंदिर निर्माण के लिए आम जनता में जनजागृति आए, इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोज प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जा रहा है।

प्रभात फेरी में भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहते ही हैं, साथ ही साथ उस क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहते हैं। धीरे-धीरे इस प्रभातफेरी मेें क्षेत्र के आमजन को भी जोडऩा शुरू कर दिया गया है।

लगातार निकलने वाली प्रभात फेरी में धीरे-धीरे अच्छी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। प्रभात फेरी ने कार्यकर्ताओं में तो उत्साह का संचार किया ही है, आम जनता भी इससे जुडऩे लगी है। वहीं 11 व 21 रुपये जैसी छोटी राशि लेकर भी हर किसी को मंदिर निर्माण की भावना से जोडऩे का काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अब धीरे-धीरे आम जनता का अभियान बनने लगा है।

वहीं कांग्रेसी नेताओ द्वारा इससे दूरी बनाना समझ से परे है। कुछ-एक नेताओं को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस संगठन ने न तो मंदिर में राशि दी है और न ही प्रभात फेरी में भूमिका नजर आई है।

Next Post

51 लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़ाए तस्कर रिमांड पर, जीतू के साथी हैं आरोपी

Sun Jan 10 , 2021
दो कार व बाइक भी जब्त, एसपी देंगे टीम को 10 हजार का इनाम उज्जैन,अग्निपथ। मादक पदार्थ तस्करी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार तस्करों से 51 लाख रुपए कीमत का 1.44 किलो गांजा जब्त किया है। खास बात यह है कि आरोपी जेल में बंद […]

Breaking News