फसल काट रहे किसानों पर तेंदुए का हमला, तीन किसान गंभीर घायल

ग्रामीणों में दहशत

धार, अग्निपथ। टांडा के इंद्रा गांव में कपास के खेत में काम रहे किसानों पर तेदुएं ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से तीन किसान गंभीर रुप से घायल हो गए। तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने ही वन विभाग का अमला भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। तेंदुए के हमले से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहश्त का माहौल है।

जानकारी के अनुसार टांडा रेंज के ग्राम इन्दरा में किसान इन्दरसिह, दिनेश और रवि अपने खेत पर कपास काट रहे थे इसी दौरान पहले से खेत में छुपे तेंदुए ने तीनों किसानो पर हमला कर दिया और भाग गया। तीनों किसान बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर सरदारपुर रैफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला भी टांडा के ग्राम इंद्रा के लिए रवाना हो गया है।

घायलों का उपचार जारी

सामुदायिक स्वास्थय केंद्र टांडा के डॉक्टर यतिन्द्र जैन ने बताया कि तीन किसानों को गंभीर अवस्था ग्रामीण लेकर थे जिनके शरीर पर किसी जंगली जानवर पंजों के निशान थे। इंदर सिंह को सिर और सीने में गंभीर घाव है, दिनेश और रवि को भी चोटे आई है। घायलों का प्राथमिक उपचार कर सरदारपुर रैफर किया गया है।

Next Post

सर्विस सेंटर की आड़ में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा

Sat Apr 15 , 2023
छापे में पकड़ाई गैस की 111 टंकी धार, अग्निपथ। गाडिय़ों के सर्विस सेंटर की आड़ में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग के मामले में खाद्य विभाग की टीम ने आधी रात के बाद कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में […]