बाइक-डंपर की भिड़ंत में घायल महिला की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। बाइक-डम्पर के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये थे। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीती रात पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दी गई है।

बडऩगर मार्ग ग्राम मलोड़ा में रहने वाली श्यामूबाई (31) अपने पति सीताराम चौहान के साथ 2 दिन पहले बाइक पर सवार होकर बाजार जा रही थी। ग्राम ओरडी-खरसौदकलां के बीच उनकी भिड़ंत तेजगति से दौड़ते डम्पर से हो गई थी। दोनों पति-पत्नी घायल हुये थे। जिन्हे उपचार के लिये उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दुर्घटना के बाद मौके से चालक डंपर लेकर भाग निकला था। 2 दिन चले उपचार के बाद श्यामूबाई की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोंट थी, जिसके चलते बेहोशी की हालत से बाहर नहीं आ पाई थी। मामले की सूचना माधवनगर थाना पुलिस को मिलने पर बुधवार सुबह मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। टीआई मनीष लोधा का कहना था कि दुर्घटना बडऩगर थाना क्षेत्र में हुई थी। मर्ग डायरी जांच के लिये भेजी जाएगी।

Next Post

उधार पैसे नहीं लौटाने पर युवक की हत्या

Wed Jun 21 , 2023
24 घंटे बाद पकड़ाया आरोपी उज्जैन, अग्निपथ। उधार पैसे नहीं लौटाने की बात पर 2 युवको के बीच विवाद हो गया था। एक ने दूसरे पर पत्थरों से हमला किया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर ने उन्हे भी मारने का प्रयास किया […]