कई जिंदगियां बचाने वाले तैराक अर्जुन कहार की शिप्रा में डूबने से मौत

उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा में अठखेेलिया कर बड़ा हुआ तैराक अर्जुन कहार अब हमारे बीच नहीं रहा। विडंम्बना देखिए कि शिप्रा में डूबने से करीब 200 से अधिक लोगों की जान बचाने वाला अर्जुन कहार की मौत भी मां शिप्रा की गोद में हुई है। मंगलवार 20 जून की शाम को अर्जुन रामघाट पर नहाने गया था। उसी समय उसका पैर नदी में बंधी रस्सी में उलझा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि अर्जुन पिता अम्बूलाल कहार उम 30 वर्ष निवासी नृसिंह घाट कॉलोनी शिप्रा तैराक दल का सदस्य था। जिसने अब तक 200 से अधिक लोगों को रामघाट पर डूबने से बचाया था। मंगलवार शाम को अर्जुन रामघाट पर नहाने गया था। उसी समय उसका पैर नदी में बंधी रस्सी में उलझा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय लगी जब अर्जुन की लाश फूलकर नदी के किनारे पर आ गई और नगर निगम के कर्मचारियों ने नदी से लाश मिलने की जानकारी महाकाल थाना पुलिस को दी। इस मामले में शिप्रा तैराक दल के तेजा कहार ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी महाकाल थाना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद अर्जुन को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

कलेक्टर कर चुके हैं सम्मानित

परिजनों के अनुसार अर्जुन ने नदी पर अपने सेवाकाल में कई शवों को गोता लगाकर नदी से निकाला तथा कई श्रद्धालुओं को नदी में डूबने से बचाया। इसके चलते गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर के हाथों उसका सम्मान भी हुआ था। परिजनों के मुताबिक अर्जुन मंगलवार शाम 5 बजे से घर से निकला था और रातभर नहीं पहुंचा। आज सुबह यह खबर आई कि उसकी लाश शिप्रा नदी में तैरती मिली है। पुलिस के मुताबिक संभवत: कल शाम ही अर्जुन शिप्रा नदी में डूब गया था और लगभग 16 घंटे बाद उसकी लाश नदी में मिली। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

नदी के अंदर लोहे के पोल से खतरा

घटना के दौरान मौके पर मौजूद मृतक अर्जुन के रिश्तेदार नानूराम कहार ने बताया कि गहरे पानी में जाने से लोगों को रोकने के लिए नदी में लोहे के पोल लगाए गए हैं तथा उन पर रस्सी बांधी जाती है। कई बार गोताखोर किसी की जान बचाने के लिए नदी में गोता लगाते हैं तो टूटे हुए पोल और रस्सी के कारण या तो उलझ जाते हैं या फिर चोट लगने से घायल हो जाते हैं।

Next Post

आम लोगों का महाकाल मंदिर में टिकट नहीं लग रहा, केवल वीआईपी से ले रहे पैसा : कलेक्टर

Wed Jun 21 , 2023
31 अगस्त तक मंदिर में टिकट व्यवस्था पूरी तरह से काम करने लगेगी उज्जैन, अग्रिपथ। महाकाल मंदिर में आम लोगों से कोई टिकट नहीं लिया जा रहा है। वे एक से डेढ़ घंटे में दर्शन कर पा रहे हैं। आम दिनों में एक से डेढ़ लाख लोग दर्शन कर रहे […]
महाकालेश्वर मंदिर shikhar