आधी रात को आयशर-लोडिंग में भिड़ंत, 8 लोग घायल

उज्जैन, अग्निपथ। देवास रोड पर गुरूवार-शुक्रवार रात आयशर और लोडिंग आटो के बीच भिड़ंत हो गई। लोडिंग में सवार 8 लोग घायल हो गये। पुलिस ने आयशर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। घायल एक ही परिवार के है और महाकाल दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि रात 12.30 बजे पाइप फैक्ट्री चौराहा पर लोडिंग आटो और आयशर के बीच भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में आटो पलटी खा गया था। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गये। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

घायलों को ए बुलेंस और डायल 100 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सामने आया कि घायलों में सोनू पिता अमर परमार, गीताबाई पति अ बाराम, बसंताबाई पति सरदार, संगीता पति कैलाश, लीला पति मदनलाल, विष्णु पिता कैलाश, अम्बाराम पिता बोंदाजी और लीलाबाई पति बजेसिंह शामिल थे। घायलों ने पूछताछ में बताया कि सभी देवास के रहने वाले है और महाकाल दर्शन करने आये थे।

जहां से वापस देवास लौटते समय सामने से तेजगति से आई आयशर ने टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल से आयशर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक अर्जुन पंवासा का रहने वाला है। आयशर में किराना सामान भरा हुआ है।

इधर कार-एक्टिवा में हुई टक्कर

नागझिरी थाना क्षेत्र के सुमन गार्डन आरकेपुरम कालोनी के सामने कार-एक्टिवा के बीच टक्कर हो गई। एक्टिवा पर सूर्यप्रकाश पिता गोरधनलाल वर्मा निवासी शिवसिटी सवार था, जो घायल हुआ है। परिजनों ने उसे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला था। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार न बर के आधार पर तलाश शुरू की है।

सोड़ंग घाटी पर भी हुई दुर्घटना

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के आजमपुरा रोड सोडग़ घाटी पर गुरूवार-शुक्रवार रात कार और पिकअप के बीच दुर्घटना हुई। कार चालक जितेश पिता रामलाल निवासी दीप्ति परिसर को मामूली चोंट लगी और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Post

चामुंडा माता चौराहा पर दुर्घटना, महिला की मौत

Fri Aug 18 , 2023
बस चालक भाग निकला, पुलिस कर रही तलाश उज्जैन, अग्निपथ। चामुंडा माता चौराहा पर शुक्रवार शाम हुई दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। महिला की एक्टिवा को पीछे से आई यात्री बस ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने बस जब्त की है। चालक भाग निकला था जिसकी तलाश की […]