सीएम के सलाहकार बनने पर संभागायुक्त शर्मा का सम्मान

उज्जैन। पदोन्नत होकर मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के निजी सलाहकार के रूप में भोपाल पदस्थ हो रहे उज्जैन संभाग आयुक्त आनंद शर्मा का विदाई समारोह अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी के अनुसार समारोह में अतिथि के रूप में कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय अखिलेश पांडे, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय उपस्थित रहें। समारोह के प्रारंभ में पं. आचार्य वासुदेव शास्त्री, पं. गौरव उपाध्याय व उनके शिष्यों द्वारा वैदिक मंत्रों से संभागायुक्त आनंद शर्मा का आशीर्वाद मंत्रों से स्वागत किया। शर्मा का अभिनंदन तरूण उपाध्याय, सुरेश मोढ़, पं. जियालाल शर्मा, पं. वासुदेव शास्त्री, श्यामनारायण व्यास, पं. गिरीश पाठक, पं. नारायण उपाध्याय, पं. अजयशंकर जोशी पं. अशोक शर्मा, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष निशा त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री इंदिरा त्रिवेदी, संभाग अध्यक्ष ममता मिश्रा, जिलाध्यक्ष वर्षा जोशी आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला ने 9 व्यापारियों को लगाई 1.25 करोड़ की चपत

Thu Jan 21 , 2021
राजस्थान के व्यवसायी की शिकायत पर अमानत में खयानत का केस दर्ज उज्जैन,अग्निपथ। खरीदी बिक्री के नाम पर एक महिला व्यवसायी ने शहर के साथ ही राजस्थान के व्यापारी को भी लाखों रुपए की चपत लगा दी। दो महिला सहित 9 व्यापारियों के 1.25 करोड़ हड़पने की शिकायत होने पर […]

Breaking News