उज्जैन में 10 सितंबर से होगी विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता

खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 राज्य स्तर पर विजेता को 31000 रुपए का पुरस्कार

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 राज्य स्तर पर विजेता को रू. 31000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

जिसके अंतर्गत 10 सितंबर को कबड्डी शाम 4 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम में, व्हालीबॉल प्रात: 11 बजे से खेल परिसर महानंदा नगर में, फुटबॉल प्रात: 10 बजे से खेल परिसर महानंदा नगर में, बास्केटबॉल प्रात: 10 बजे सेखेल परिसर महानंदानगर में होगी। वहीं 13 सितंबर को प्रात: 9 बजे से खो-खो लोकमान्य तिलक स्कूल में होगी। 9 सितंबर को एथलेटिक्स स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम में होगी।

12 सितंबर को प्रात: 10 बजे से कुश्ती क्षीरसागर कुश्ती एरिना में, 10 बजे से बैडमिंटन खेल परिसर महानंदा नगर में, 10 सितंबर को प्रात: 10 बजे से बॉक्सींग महाराजवाड़ा स्कूल में, 13 सितंबर को शाम 4 बजे से जूड़ो लोकमान्य तिलक स्कूल, 14 सितंबर को मल्लखंब प्रात: 9 बजे से भारत माता मंदिर, 13 सितंबर को प्रात: 10 बजे से वेटलिफ्टिंग क्षीरसागर एरिना, 11 बजे से टेबल टेनिस लोकमान्य तिलक स्कूल, योगासन प्रात: 9 बजे से क्षीरसागर एरिना, टेनिस शाम 4 बजे से लॉन टेनिस कोर्ट सुभाषनगर दो तालाब, तैराकी प्रात: 11 बजे से खेल परिसर महानंदानगर, शतरंज प्रात: 9 बजे से भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल लोति स्कूल के पास होगी।

खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की तर्ज पर मुख्यमंत्री की घोषणा के पालन में मध्यप्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 04 चरणों ब्लॉक, जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा, जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेलों के निर्देश हैं।

06 खेल ताईक्वाण्डों फैसिंग, रोईंग, क्याकिंग-कॅनोई, शूटिंग एवं आर्चरी का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर किया जाना है। खेलों एमपी यूथ गेम्स में 18 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को ब्लाक स्तर प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य होगा अन्यथा प्रतियोगिता में सम्मिलित नही किया जायेगा। खिलाड़ी जिस ब्लाक की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है उसे उसी ब्लाक का निवासी होना अनिवार्य है।

भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपना जन्म प्रमाण-पत्र, अथवा बोर्ड की अंक सूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति निर्धारित फार्म मय पासपोर्ट फोटो के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय / संभागीय प्रतियोगिता की तिथि से प्रथक से सभी को सूचित किया जायेगा। ब्लाक स्तर पर केवल चयन किया जावेगा तथा जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जावेगा एवं संभागीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जावेगा।

Next Post

जिला पंचायत की साधारण सभा: गोलमोल जबाव से नाराज सदस्यों ने अफसरों पर जताई नाराजगी

Fri Sep 8 , 2023
अधिकांश विभाग प्रमुख तैयारी के बिना आये थे, सीईओ-अध्यक्ष और सदस्यों ने लगाई फटकार उज्जैन, अग्निपथ। जिला पंचायत की साधारण सभा में पांच से ज्यादा विभागों के अफसर बिना तैयारी के पहुंचे और चार महीने पहले मांगी गई जानकारी के गोलमोल जबाव देने लगे। इससे सीईओ, अध्यक्ष समेत सभी सदस्य […]