टीम इंडिया पर फिदा हुए पीएम मोदी, कहा- चोट के बावजूद खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में डटे रहे और जीते

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और तमाम तरह की चुनौतियों के बीच ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में पटखनी दी और इतिहास रचा। टीम इंडिया की इस जीत की हर तरफ तारीफ  है और उनके संघर्ष को सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी पूरी टीम की तारीफ कर चुके हैं। 

शुक्रवार को असम के तेजपुर यूनिवर्सिटी के 18वें दीक्षांत समारोह में मौजूद 1200 छात्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने भारतीय टीम का जिक्र करते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने चोटिल होने के बावजूद लड़ाई को जारी रखा और ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचा। उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का खेल दृष्टिकोण में बदलाव का एक बड़ा उदाहरण है। पहला टेस्ट हारने के बाद भी उन्होंने लड़ना जारी रखा।

मोदी ने कहा, ‘घायल होने के बाद भी वे जीत के लिए संघर्ष करते रहे और नए समाधान खोजते रहे। कुछ खिलाड़ी कम अनुभवी हो सकते हैं, लेकिन उनकी बहादुरी कम नहीं थी। उन्होंने सही प्रतिभा और स्वभाव के साथ इतिहास रचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना वायरस फेफड़ों से ज्यादा मस्तिष्क को पहुंचाता है नुकसान, नए शोध में खुलासा

Fri Jan 22 , 2021
नई दिल्ली। दुनियाभर में अब तक नौ करोड़ 80 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 21 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कई देशों में अब पहले के मुकाबले संक्रमण काफी कम हो गया है, लेकिन फिर भी खतरा बरकरार है। चूंकि […]

Breaking News