महिदपुर रोड: सोयाबीन उपज के दाम कम मिलने से नाराज किसानों ने किया चक्का जाम

महिदपुर रोड, अग्निपथ। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते खराब हुई फसलों के बाद बाजार में उपज लेकर पहुंचे किसान उसे समय नाराज हो गए जब व्यापारियों ने उनकी सोयाबीन की फसल को कम दाम पर खरीदने की कोशिश की। आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार सुबह सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

दरअसल महिदपुर रोड उप मंडी में गुरुवार को सोयाबीन बेचने आए किसानों की उपज के लिए व्यापारियों ने नीलामी में कम दाम पर बोली लगाई । सही धाम ना मिलने से असंतुष्ट किसानों ने अपनी फसल बेचने से इनकार कर दिया।

व्यापारियों ने सोयाबीन की कम कीमत लगाने के पीछे माल गीला होने और हल्की क्वालिटी का होने की बात कही।

व्यापारियों के इस तर्क से नाराज ईसनखेड़ी, नारायण खेड़ी, डेलची बुजुर्ग के करीब 150 किसान शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे ईसनखेड़ी फंटे तिराहे पर इकट्ठा हुए और खाद फैक्ट्री के समीप अपनी सोयाबीन की उपज सड़क पर बिखेर दी और लकड़ी के ढूंढ रास्ते पर रख कर व्यापारियों की कथित मनमानी के खिलाफ चक्का जाम कर दिया।

चक्का जाम में ग्राम डेलची बुजुर्ग, ईसन खेड़ी, नारायण खेड़ी सहित डेरा नंबर 1, 2, 3 के किसान मौजूद रहे। चक्का जाम के दौरान दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैकों के पहिए थम गए।

किसानों के धरने की खबर सुनकर तहसीलदार सृष्टि पाल के अलावा एसडीओपी महिदपुर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा की और उनकी समस्या जानकर समझाइश देने की कोशिश की। हालांकि दोपहर 1 बजे तक किसान मौके पर ही डटे रहे। अधिकारियों के साथ उनकी चर्चा का दौर जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास से कांग्रेसी परेशान

Fri Sep 22 , 2023
सीएम शिवराज ने शहर को दी कई विकास कार्यों की सौगात उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी परेशान है। महाकाल महालोक में आरोप लगा दिया। रोने लगे मूर्ति गिर गई। शर्म नहीं आती महाकाल के […]

Breaking News