उज्जैन, अग्निपथ। आज मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 242 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। इसमें नीलकंठ क्षेत्र शक्तिपथ, श्री महाकालेश्वर अन्य क्षेत्र , रुद्र सागर एवं महाराजवाडा हेरिटेज क्षेत्र, महाकालेश्वर शिखर दर्शन एवं आंतरिक परिसर विकास क्षेत्र , सीसीटीवी निगरानी प्रणाली आदि शामिल है।
यह जानकारी कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह ने दी । इससे पहले निगम आयुक्त ने प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि महाकाल मंदिर में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने पत्रकारों को नए नवनिर्मित अन्न क्षेत्र का अवलोकन करते हुए बताया कि यहां सभी आधुनिक मशीन लग रही हैं ।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि 2000 लोग बैठकर एक बार में भोजन कर सकेंगे । अन्न क्षेत्र में एक लाख लोगों के भोजन बनाने की क्षमता है परंतु करीब 14 से 15 घंटे में 50, 000 लोगों को भोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच से लोगों को अन्न क्षेत्र से रोजगार मिल रहा है। महाकाल मंदिर में टनल भी बनाई गई इससे भक्तों को आसानी से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन हो सकेंगे।
पचास से ज्यादा संस्कृति विभाग ने मंच लगाया
बताया जाता है कि पचास से ज्यादा मंच शहर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संस्कृति विभाग ने लगाए हैं। इन मंचों से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।