अवैध हथियारों फैक्ट्री के सरगना के खातों से मिला 1 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन

बैंक डिटेल के आधार पर खरीदारों तक पहुंचेगी पुलिस

धार, अग्निपथ। गंधवानी के बारिया में पकड़ाई हथियारों की अवैध फैक्ट्री के खुलासे के बाद धार पुलिस की एसआईटी ने जांच के बाद अहम खुलासा किया है। जांच में पता चला कि बारिया से अवैध हथियार बनाकर देश के अलग-अलग इलाकों में सप्लाय किए जा रहे थे। पुलिस को हथियार तस्कर ईश्वर सिंह व उसके हैंडलरों के बैंक खातों की में 1 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजेक्शन मिले हैं। पुलिस अब इन ट्रांजेक्शन के बैंक डिटेल के जरीए हथियार खरीदारों तक पहुंचने की लिंक तलाशने में जुट गई है।

एसपी मनोज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हैंडलरों के जरीए आरोपी हथियार तस्कर ईश्वर सिंह इस काम को चला रहा था। उसके लिंक कई राज्यों से जुड़े है। एसपी सिंह ने बताया ईश्वर सिंह राजस्थान का वांटेड है। हमारी टीम ने बैंक खातों की जानकारी जुटाई है। इन ट्रांजेक्शन के जरीए खरीदारों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे है। हमेंंआशा है कि इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है। एसपी सिंह ने संकेत दिए कि देश की दो बड़ी गैंग से भी हथियारों की खरीदी का लिंक मिल सकता है।

एसपी मनोज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गत 3 सालों में फरारी के दौरान आरोपी ईश्वर सिंह ने अवैध हथियार तस्करी की। इस दौरान उसके बैंक खाते से 1 करोड़ 72 लाख रुपए का लेन-देन का हिसाब पुलिस को मिला है। जांच के बाद पुलिस ने ईश्वर सिंह के सभी बैंक खातों को सीज करवा दिया है।

आरोपी ईश्वर सिंह धार जिले के अलावा राजस्थान, हरियाणा व अन्य प्रदेशों का भी वांटेड है। सिंह ने बताया हमारे द्वारा अन्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी गई हैै। इनमें ईश्वर सिंह पर 58 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

हथियार तस्कर के दो हैंडलर भी धराए

एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी ईश्वर सिंह से अवैध हथियार तस्करी में शामिल 5 अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें बनाई गई है। साथ ही गैंग के सभी हैंडलरों को पुलिस ने चिह्नित कर 2 हैंडलरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 अवैध देशी कट्टे जब्त किए है। इन हैंडलरों से पूछताछ के दौरान इन्होंने खुलासा किया है कि गैंग का सरगना ईश्वर सिंह द्वारा हैंडलरों के नाम से भी बैंक खाते खुलवाए थे।

इन खातों में एटीएम व यूपीआई के जरीए लेन-देन का संचालन करता था। पुलिस ने हैंडलर रवि पिता बापूसिंह मंडलोई निवासी खोजाकुआं गंधवानी व सोहन पिता रायसिंह मंडलोई निवासी ग्राम वलनेरा गंधवानी को गिरफ्तार किया है। रवि के बैंक खाते में 30 लाख रुपए व सोहन के बैंक खाते में 15 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन मिले है।

घर की तलाशी के दौरान मिले हथियार

एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के नेतृत्व में एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता, मनावर एसडीओपी धीरज बब्बर, कुक्षी टीआई राजेश यादव, गंधवानी टीआई कैलाश बारिया सहित साइबर सेल प्रभारी भेरूसिंह देवड़ा की टीम आरोपी ईश्वर सिंह के घर ग्राम बारिया पहुंची। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टे, 4 कारतूस, एटीएम, 3 मोबाइल सहित अन्य सामग्री बरामद की है।

Next Post

आयोग ने फूंका चुनावी दिवाली का बिगुल

Mon Oct 9 , 2023
आदर्श आचार संहिता लागू, सूची का इंतजार-कौन होंगे उम्मीदवार बडऩगर (अजय राठौड़), अग्निपथ। चुनाव आयोग ने सोमवार को बेसब्री भरे इंतजार को खत्म कर विधानसभा चुनाव 2023 रूपी दिवाली का बिगुल बजा दिया है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में राजनीतिक सरगर्मी भी तेजी […]