उज्जैन उत्तर से अनिल जैन कालूहेड़ा करेंगे माया त्रिवेदी से सामना

भाजपा ने मध्यप्रदेश के 92 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी की, 3 मंत्री समेत 29 विधायकों के टिकट काटे

उज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 92 कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। अब सिर्फ गुना और विदिशा सीट होल्ड पर है।

उज्जैन जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब सातों विधान सभा सीट पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन का टिकट काटते हुए अनिल जैन कालुहेड़ा, महिदपुर से मौजूदा तीन बार विधायक रह चुके बहादुर सिंह चौहान और बडऩगर से जितेंद्र पंड्या को टिकट मिला है।

बीजेपी ने शनिवार को जारी की लिस्ट में उज्जैन उत्तर से 6 बार के विधायक पारस जैन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह अनिल जैन कालूहेड़ा को टिकट दिया है। बडऩगर में 2018 में बीजेपी ने जितेंद्र पंड्या को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन नामांकन भरने से पहले उनकी जगह संजय शर्मा को प्रत्याशी बना दिया था। जिसके बाद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस फिर बीजेपी ने जितेंद्र पंड्या पर भरोसा जताया है। महिदपुर से लगातार 10 वर्षो से विधायक रहे बहादुर सिंह चौहान पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा कर टिकट दिया है।

जानिए उज्जैन के प्रत्याशियों को

महिदपुर बहादुर सिंह चौहान
56 वर्षीय बहादुर सिंह चौहान ने माधव साइंस कालेज उज्जैन से बीएससी कर ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की, वे कृषि वेतन भत्ता और वेयर हॉउस रेंट का काम करते है। 2003 2008 2013 2018 चार बार चुनाव लड़ चुके चौहान को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। तीन बार विधायक रहे चौहान सोंधिया समाज से आते है और महिदपुर में सोधिया राजपूत की खासी पकड़ है। कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में रहे चौहान फिलहाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष है।

उज्जैन उत्तर-अनिल जैन कालूहेड़ा

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष महामंत्री और जिला अध्यक्ष रहे 59 वर्षीय अनिल जैन कालूहेड़ा ने शिक्षा द्वह्यष् केमेस्ट्री में ग्रहण की। मूल रूप से कृषि और व्यापार करने वाले अनिल फि़लहाल प्रदेश कार्य समिति में प्रदेश सह कोषाअध्यक्ष के पद पर है। वे एबीवीपी में प्रमुख रूप से 1982 से 1994 तक रहे. विद्यार्थी परिषद् में सागर संभाग पूर्ण कालिक रहे। शहर में मिट्टी के गणपति बनाने का आंदोलन छेडऩे वाले अनिल जैन कालूहेड़ा की भाजपा में खासी पेठ है।

बडऩगर जितेंद्र सिंह पंड्या

मीसा बंदी रहे 48 वर्षीय जितेंद्र पंड्या ने पोस्ट ग्रेजुएट तक शिक्षा हासिल की है। कृषि मुख्य आय साधन है। लम्बे समय से आरएसएस से जुड़े रहे पंड्या महामंत्री नगर युवा मोर्चा, पूर्व पार्षद नगर पालिका, सयोंजक विधानसभा कमल वाहिनी, जिला सयोंजक पर्यावारण प्रकोष्ठ, वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी के अध्यक्ष और बीजेपी जिला कार्य समिति का दायित्व उनके पास है।

उज्जैन जिले में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी

विधानसभा                बीजेपी                                    कांग्रेस
उज्जैन दक्षिण            मोहन यादव                         चेतन यादव
उज्जैन उत्तर            अनिल जैन कलुहेड़ा               माया त्रिवेदी
तराना                       ताराचंद गोयल                      महेश परमार
घट्टिया                      सतीश मालवीय                     रामलाल मालवीय
नागदा                     तेज बहादुर सिंह चौहान           दिलीप गुर्जर
बडऩगर                   जितेंद्र पंड्या                           राजेंद्र सिंह सोलंकी
महिदपुर                 बहादुर सिंह चौहान                   दिनेश जैन

Next Post

तंत्र-मंत्र से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हत्या करने वाले आरोपियों को न्यायालय ने दिया आजीवन कारावास

Sat Oct 21 , 2023
देवास, अग्निपथ। तंत्र-मंत्र से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हत्या करने वाले आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास ने बताया कि 21.01.2021 को फरियादी शक्ति सिंह ने अपने मृत पिता यशवंत सिंह उर्फ […]