देवास, अग्निपथ। अज्ञात बदमाश एबी रोड स्थित कोर्ट के सामने से चार पहिया वाहन का कांच फोडकऱ कार में रखे 3 लाख रुपए नगदी चुराकर ले गए। दिनदहाड़े वारदात होने के बाद हडक़ंप मच गया है। पीडि़त को इस घटना की जानकारी तब हुई, जब वह अपने कार के पास आया। उसके बाद वह कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कोर्ट परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। हालांकि, बदमाशों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार, बलराम नाथ निवासी बरखेड़ा कायम ने ओमेक्स सिटी में प्लाट खरीदा था। उसके एग्रीमेंट को लेकर वह कोर्ट में स्टांप लेने पहुंचा था।
कार में 3 लाख की नगदी राशि व पीछे वाली सीट पर एक बैग रखा था। जिसमें 20 लाख रुपए कीमत के व्यापारी के बिल भी रखे थे।
उसी दौरान अज्ञात बदमाश कार का कांच फोडकऱ 3 लाख नगदी सहित कागजों का बैग भी लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है। व्यापारी का आलू प्याज खरीदी का भी काम है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
देवास, अग्निपथ। बरोठा थाना क्षेत्र में घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे सोमवार शाम को हुआ। वहीं आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उमराव सिंह पिता घिसाजी (50) निवासी पत्थर गुराडिया सोमवार शाम बाइक से बरोठा से अपने गांव जा रहे थे, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक मजदूरी करता था। पुलिस ने जांच शुरू की है।